{"_id":"5f0026ddb8b8c1648823156f","slug":"himachal-news-hpseb-t-mate-electrocuted-to-death-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड कर्मचारी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड कर्मचारी की करंट लगने से मौत
Sat, 04 Jul 2020 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली लाइन का जियो स्विच काटकर बिजली के खंभे पर चढ़े टीमेट की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी परमस पंचायत किलाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह शनिवार सुबह करीब नौ बजे परमस गांव में बिजली का जियो स्विच काटने के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। इससे वह जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे उठाकर फौरन सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया।
विज्ञापन
साथ ही घटना के बारे में बोर्ड के अधिकारियों को सूचना दी। मगर सिविल अस्पताल किलाड़ में चिकित्सक ने प्रेम सिंह की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। विद्युत बोर्ड पांगी के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि प्रेम सिंह की करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा अजय कपूर ने बताया कि पांगी में एक विद्युत कर्मी लाइन की मरम्मत करते हुए करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन