फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: himachal wheat sell in punjab mandis

प्रतिबंध के बावजूद पंजाब की मंडियों में बिक रही हिमाचली गेहूं

Mon, 24 May 2021 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर मणिकुमार सरोआअमर उजाला नेटवर्क, ऊना
मणिकुमार सरोआअमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 May 2021 01:37 PM IST
सार

एफसीआई मंडल प्रबंधक विशाल गुप्ता ने कहा कि हिमाचल के किसान अपनी गेहूं को कहीं भी बेच सकते हैं। हालांकि, पंजाब में प्रदेश के किसानों की गेहूं की खरीदारी पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
himachal news: himachal wheat sell in punjab mandis
गेहूं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना कर्फ्यू में भी जिला ऊना के किसान पड़ोसी राज्य पंजाब में प्रतिबंध के बावजूद आढ़तियों और अपने रिश्तेदारों की मदद से गेहूं बेच रहे हैं। हालांकि, पंजाब में किसानों को 1975 रुपये प्रति क्विंटल गेहूूं के दाम मिल रहे हैं, लेकिन पंजाब में किसानों से कृषक प्रमाणपत्र सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने को नहीं कहा जा रहा है।

विज्ञापन


पंजाब की अनाज मंडियों में आढ़ती खुद ही गेहूं बेचने के लिए कार्यप्रणाली को संभाल रहे हैं। हिमाचल में किसानों को एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए कृषक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड सहित केंद्रों में लाइनों में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब किसान पड़ोसी राज्य में गेहूं बेचने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं। गौर हो कि जिले में अब तक 18000 क्विंटल गेहूं की आमद हो चुकी है। जिले में 35765 हेक्टेयर भूमि में 30 से 35 हजार मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार होती है। 
विज्ञापन


किसान कहीं भी बेच सकते हैं गेहूं : गुप्ता
एफसीआई मंडल प्रबंधक विशाल गुप्ता ने कहा कि हिमाचल के किसान अपनी गेहूं को कहीं भी बेच सकते हैं। हालांकि, पंजाब में प्रदेश के किसानों की गेहूं की खरीदारी पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसानों को प्रदेश और अन्य राज्यों की एफसीआई की मंडियों में एक सामान 1975 रुपये मूल्य ही मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों के माध्यम से खरीदी जा रही गेहूं : मलकीत
पंजाब के नंदपुर मार्किंग कमेटी सदस्य मलकीत अवतार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की अनाज मंडियों में आढ़तियों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जा रही है। नंगल, सूर्यवाल, अजोली, कीर्तपुर व नूरपुर सहित 10 अनाज मंडियां हैं। यहां 1975 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी जा रही है। हिमाचल की गेहूं की खरीद पर पंजाब में प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed