फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: himachal cabinet ministers portfolio allotted today

Himachal Cabinet: कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन, हर्षवर्धन को मिला उद्योग विभाग, देखें सूची

Wed, 11 Jan 2023 10:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Jan 2023 10:35 PM IST
सार

रोहित ठाकुर उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग का जिम्मा संभालेंगे। अनिरूद्ध सिंह के पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज तथा विक्रमादित्य सिंह के पास लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग रहेगा।

विज्ञापन
himachal news: himachal cabinet ministers portfolio allotted today
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा किया। वरिष्ठ मंत्री धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य, चंद्र कुमार को कृषि और हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। जगत सिंह नेगी को राजस्व और रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। युवा मंत्री अनिरूद्ध सिंह ग्रामीण विकास और विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग व खेल विभाग संभालेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास वित्त, गृह, कार्मिक, योजना, सामान्य प्रशासन सहित मंत्रियों को नहीं दिए गए महकमे रहेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के विभागों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इनके पास जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग ही रहेगा।
विज्ञापन

 
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग रहेगा। चंद्र कुमार कृषि के साथ पशुपालन विभाग देखेंगे। हर्षवर्धन चौहान उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग का जिम्मा संभालेंगे। जगत सिंह नेगी के पास राजस्व के अलावा बागवानी और जनजातीय विकास विभाग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ठाकुर उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग का जिम्मा संभालेंगे। अनिरूद्ध सिंह के पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज तथा विक्रमादित्य सिंह के पास लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग रहेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू के पास ही पर्यटन, वन, शहरी विकास, नगर एवं नियोजन, सहकारिता, सैनिक कल्याण, सूचना प्रोद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और मत्स्य पालन विभाग रहेंगे।

खुद के पास महकमे रख सीपीएस को मजबूत करेंगे मुख्यमंत्री
जिन महकमों का मुख्यमंत्री ने बंटवारा नहीं किया है। उन्हें खुद के साथ अटैच कर मुख्य संसदीय सचिवों को सौंपने की तैयारी है। वन, पर्यटन, शहरी विकास, नगर नियोजन और आईटी जैसे विभाग अभी तक की सरकारों में मंत्रियों को सौंपे जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू इन विभागों का जिम्मा अपने पास रख कर मुख्य संसदीय सचिवों की भूमिका को भी मजबूत बना रहे हैं। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री खुद के साथ मुख्य संसदीय सचिवों को अटैच कर इन विभागों का स्वतंत्र प्रभार दे सकते हैं।


संजय अवस्थी के हाथ से छिन गए दो बड़े महकमे
बुधवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्यमंत्री संसदीय सचिव संजय अवस्थी को खुद से अटैच बताते हुए उन्हें लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा था। देर रात जारी हुए अन्य आदेश में यह दोनों विभाग मुख्यमंत्री ने अन्य मंत्रियों के हवाले कर दिए। ऐसे में अब संजय अवस्थी के पास मुख्यमंत्री की निगरानी में केवल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग रह गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed