फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : Health minister Rajiv Saijal statement over gutbaazi in arki bjp

मंत्री की जनसभा में नहीं पहुंचे गोविंद, सैजल बोले- रतन पर पार्टी को भरोसा

Wed, 11 Nov 2020 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 Nov 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : Health minister Rajiv Saijal statement over gutbaazi in arki bjp
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल (फाइल फोटो)

दो धड़ों में बंटी अर्की भाजपा में अब गुटबाजी और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस गुटबाजी को कम करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल प्रयासरत दिखे। दरअसल राजीव सैजल मंगलवार को अर्की उपमंडल की बखालग पंचायत में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में रतन सिंह पाल को सहकारी विकास फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है। उन्होंने संकेत दिए कि अर्की में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रतन सिंह पाल पर भरोसा जताया है तथा उन्हें क्षेत्र के विकास में गति लाने के लिए जिम्मेवारी सौंपी है। गौर हो कि मंगलवार को भी मंत्री के कार्यक्रम में अर्की भाजपा दो गुटों में बंटी रही।
विज्ञापन


दरअसल स्वास्थ्य मंत्री जैसे ही अर्की मुख्यालय पहुंचे, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व उनके समर्थकों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व निर्धारित एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए पूर्व विधायक जनसभा में नहीं पहुंचे। हालांकि रतन सिंह पाल वहां मौजूद रहे। गौर हो कि पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा निर्वाचन क्षेत्र अर्की से दो बार चुनाव जीत चुके हैं तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र में उनका अच्छा जनाधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान उनका टिकट कटा तथा रतन को टिकट मिला था। गोविंद राम शर्मा ने पार्टी के लिए भाजपा कैंडिडेट के साथ पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया तथा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्रियों तथा स्टार प्रचारकों ने उन्हें प्रदेश में बड़ी जिम्मेवारी सौंपने का आश्वासन दिया था। इसी बात को लेकर नाराज चल रहे गोविंद राम शर्मा कई जनसभाओं से नदारद भी रहते हैं। हालांकि इन दोनों नेताओं की गुटबाजी किसी से छुपी नहीं है।

पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग द्वारा एक सड़क पासिंग का कार्यक्रम कराया गया था जिसमें गोविंद राम शर्मा व रतन सिंह पाल ने दो अलग-अलग जगहों पर बस को हरी झंडी दिखाकर गुटबाजी को और तेज कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने मंच से रतन सिंह पाल को प्रदेश की ओर से जिम्मेवारी दिए जाने तथा 2022 के चुनाव में दावेदारी का इशारा भी कर दिया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते नहीं आ सका : गोविंद राम
वहीं, गोविंद राम शर्मा ने कहा कि मुझे पार्टी से जो आदेश होगा, वह मान्य होगा। मैंने पहले भी एक सिपाही की तरह कार्य किया है व आगे भी करता रहूंगा। मुझे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम की सोमवार को ही सूचना मिली, जिस कारण मैं जनसभा में उपस्थित नहीं हो सका। मुझे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed