फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : gutbaazi in BJP in kangra over central university of himachal pradesh

अनुराग- जयराम के बीच तल्खी से कांगड़ा में सियासी घमासान, दो और गुटों में बंटीं भाजपा

Thu, 19 Nov 2020 12:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Nov 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : gutbaazi in BJP in kangra over central university of himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विवि के मुद्दे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच तल्खी के बाद कांगड़ा में फिर से सियासी घमासान शुरू हो गया है। दो दिग्गज नेताओं के गुट एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में जुट गए हैं। जयराम सरकार के देहरा से एसोसिएट विधायक होशियार सिंह ने केंद्रीय विवि में देरी के लिए अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को ही दोषी ठहरा दिया है।

विज्ञापन


इससे इतर देहरा से भाजपा के पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि अनुराग ठाकुर का पक्ष लिया। देहरा से कांग्रेस की पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर ने भी अनुराग ठाकुर का पक्ष लेकर मुख्यमंत्री जयराम पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और सांसद किशन कपूर ने नो कमेंट कहकर मामले से खुद को दूर कर लिया।
विज्ञापन


धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया केंद्रीय विवि के मुद्दे पर मुखर रहने की बात कह रहे हैं। केंद्रीय विवि के वीसी कुलदीप अग्निहोत्री प्रदेश और केंद्र दोनों सरकारों के पक्ष में बोल रहे हैं। कांगड़ा जिला में सियासी घमासान कोई नई बात नहीं है। अब अनुराग और जयराम दो गुट सार्वजनिक रूप से उभर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होशियार बोले- बिना डीपीआर, पैसे के अनुराग ने शिलान्यास क्यों करवाया
जयराम सरकार के देहरा से एसोसिएट विधायक होशियार सिंह ने अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2010 में सीयू की अधिसूचना जारी हो गई थी। उस समय धूमल सरकार ने कक्षाएं शाहपुर में क्यों बैठाई। बिना डीपीआर, बिना पैसा मंजूर, बिना टेंडर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव से पहले शिलान्यास क्यों करवाया। अनुराग बताएं कि 500 करोड़ रुपये किसके खाते में जमा हुए हैं।

रवि बोले - अनुराग ने सही जगह उठाया मामला
देहरा से भाजपा के पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि अनुराग ठाकुर को जब अधिकारियों से जवाब नहीं मिला तो क्षेत्र का सांसद होने के नाते सार्वजनिक मंच पर जनता की बात करना गलत नहीं है। देहरा में सीयू के नाम जमीन तो गई लेकिन इंतकाल होना बाकी है। इसी विषय को उठाया गया है।

शांता बोले, मैं पहले बोल चुका हूं अनुराग और जयराम को
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मामले में प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही  अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोनों को कहा था कि वे दोनों एकसाथ बैठकर केंद्रीय विवि के मुद्दे को सुलझाएं।

अनुराग ने सार्वजनिक मंच पर मामला उठाकर सही किया : विप्लव
कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने पिछली बार भी सीएम से आग्रह किया था। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। सांसद की जवाबदेही वोटर के प्रति है। अनुराग ने सार्वजनिक मंच पर सीयू का मामला उठाकर बिल्कुल ठीक किया। जयराम से जनता ही नहीं उनके अपने भी खुश नहीं है, देहरा की जनसभा में यह दिख गया। जयराम अपने लोगों को साथ नहीं लेकर चल पा रहे है।

वीसी बोले, नहीं अटका है काम
केंद्रीय विवि के वीसी कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि सीयू का काम अटका नहीं हुआ है। धर्मशाला और देहरा कैंपस के लिए 502 करोड़ मंजूर हो चुके हैं। जैसे ही डीपीआर बन जाएगी, काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed