फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Great Himalayan Fresh Farm will buy milk from people at home

लोगों से घर-द्वार पर दूध खरीदेगा ग्रेट हिमालयन फ्रेश फार्म

Mon, 10 Aug 2020 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Aug 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Great Himalayan Fresh Farm will buy milk from people at home
- फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा जिले के लोगों की दूध बेचने की समस्या जल्द दूर होगी। दिसंबर से ग्रेट हिमालयन फ्रेश फार्म लोगों से घर-द्वार दूध खरीदेगा। ग्रेट हिमालयन फ्रेश फार्म ने पिछले वर्ष हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में उद्योग विभाग के साथ एमओयू साइन किया था। इसका निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। अगले कुछ माह में यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। जल्द कांगड़ा व प्रदेश के लोगों के लिए यह बड़ा प्रोजेक्ट बड़ी सौगात बनकर आएगा। 

विज्ञापन


ग्रेट हिमालयन फ्रेश फार्म कंपनी जल्द एक बड़ी दूध प्रोसेसिंग यूनिट लगाने जा रहा है। इसका कार्य जोरों से चल रहा है। दिसंबर तक इस उद्योग के शुरू होने की उम्मीद है। प्रदेश का पहला दुग्ध उत्पाद संयंत्र कांगड़ा के सलोल गांव में लग रहा है। इसमें जिले के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। फार्म के कर्मचारी घर-द्वार दूध खरीदेंगे। 
विज्ञापन


सरकार के तय रेट पर खरीदा जाएगा दूध
ग्रेट हिमालयन फ्रेश फार्म पशुपालकों से सरकार की ओर से तय रेट पर दूध खरीदेगा। दूध में फैट के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे। हर 15-15 दिन बाद लोगों को पैसे दिए जाएंगे। लोगों से घर-द्वार दूध लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस हजार लीटर दूध से शुरू कर दिया जाएगा काम
मिल्क प्लांट में 50 हजार लीटर की एक मिल्क चिलिंग मशीन लगाई जाएगी। प्लांट में दूध से बनने वाले उत्पाद बनाकर बेचे जाएंगे। जल्द हिमाचल में अपना एक मिल्क प्रोडक्ट ब्रैंड लगने जा रहा है। जैसे ही 10 हजार लीटर तक दूध मिलना शुरू हो जाएगा। दूध, दही, लस्सी आदि को बाजार में रेट हिमालयन फ्रेश फार्म के नाम से बेजा जाएगा।


जिला कांगड़ा की सलोल पंचायत में ग्रेट हिमालयन फ्रेश फार्म लगाया जा रहा है। इससे क्षेत्र से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। करोड़ों रुपये का लागत से यह प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। - मदनलाल, ग्रेट हिमालयन फ्रेश फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed