फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: granphu kaza highway closed after landslide

भूस्खलन से छह घंटे बंद रहा चीन सीमा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-505

Fri, 18 Jun 2021 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहतांग
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहतांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Jun 2021 07:39 PM IST
सार

बीआरओ अपनी मशीनरी के साथ हाईवे को बहाल करने में जुटा है। सुरक्षा की दृष्टि से यातायात के लिए यह मार्ग अति संवेदनशील है। इस क्षेत्र में पहाड़ी दरकने के साथ डोहनीनाला समेत कई ऐसे प्वाइंट है जहां भूस्खलन का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
Himachal News: granphu kaza highway closed after landslide
ग्रांफू-काजा हाईवे भूस्खलन से बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति होकर स्पीति के समदो स्थित चीन सीमा को जोडने वाला ग्रांफू-काजा नेशनल हाईवे 505 भूस्खलन होने से शुक्रवार को छह घंटे बंद रहा। पहाड़ी से चट्टानें गिरने से हाईवे पर फंसे वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। शुक्रवार को रोहतांग दर्रे के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा सहित लाहौल की ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई। ब्यास के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। 24 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 21 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। बारिश से मनाली-ग्रांफू-काजा समदो मार्ग सहित मनाली-लेह मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खतरा नेशनल हाईवे-505 पर हो गया है। यहां बार-बार भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है। वीरवार को ही बीआरओ ने बंद हाईवे को बहाल कर यहां फंसे दो दर्जन वाहनों को निकाला था और बीआरओ, पुलिस ने स्थानीय रेस्क्यू दल के साथ रात को 35 लोगों को सुरक्षित निकाला था। शुक्रवार सुबह फिर हाईवे बंद हो गया और छह घंटे तक मार्ग पर आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजा, मनाली आ रहे वाहनों को लोसर तथा मनाली से काजा जा रहे वाहनों को दोपहर 12 तक कोकसर में रोक कर रखा गया। वाहनों को सड़क खुलने के बाद भेजा गया। उधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 31.8, कांगड़ा-सुंदरनगर में 31.6, मंडी में 31.3, भुंतर में 30.8, चंबा में 30.2, सोलन में 29.0, नाहन में 27.6, धर्मशाला में 24.6, शिमला में 23.7, डलहौजी में 19.6, केलांग में 14.0 और कल्पा में 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed