{"_id":"5fe43fc18ebc3e3eb7608e6d","slug":"himachal-news-govt-employees-will-not-get-salary-without-making-service-book-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस बुक ऑनलाइन किए बिना अब नहीं मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस बुक ऑनलाइन किए बिना अब नहीं मिलेगा वेतन
Thu, 24 Dec 2020 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया तो मार्च का वेतन नहीं मिलेगा। वन, लोक निर्माण, जलशक्ति आदि विभागों ने सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया तो इसके कर्मचारियों का मार्च महीने का वेतन काट दिया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके बावजूद बहुत से विभाग इस फैसले पर गौर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में वित्त विभाग ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया गया मार्च महीने का वेतन संबंधित कर्मचारियों को जारी नहीं किया जा सकेगा। लोक निर्माण, जल शक्ति, वन जैसे बड़े विभाग इस बारे में गौर नहीं कर रहे हैं तो यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है। सर्विस बुक को ऑनलाइन करने की यह प्रक्रिया साल भर पहले शुरू कर दी गई है। कई विभागों में यह आगे ही नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन