{"_id":"5fbe4af89244ab6c6b76b709","slug":"himachal-news-government-notification-fifty-percent-staff-in-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आधे कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आधे कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, अधिसूचना जारी
Wed, 25 Nov 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Nov 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में आधे कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम होगा। हर कार्यालय में कर्मचारियों के दो समूह बनाए जाएंगे। एक समूह दस बजे से शाम पांच बजे, जबकि दूसरा साढ़े दस से साढ़े पांच बजे के बीच ड्यूटी देगा। तीन-तीन दिन पचास फीसदी स्टाफ ही कार्यालय आएगा। लंच ब्रेक के समय को भी अलग-अलग बांटा जाएगा। क्लास एक और क्लास दो श्रेणी के अधिकारी कार्यदिवस पर रोजाना जाएंगे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हाजिरी का रोस्टर ऐसा बनाया जाएगा कि कर्मचारी हफ्ते में तीन-तीन दिन बारी-बारी से कार्यालय आएंगे।
विज्ञापन
बाकी कर्मचारी तीन दिन घरों और कार्यालयों से जितना व्यावहारिक होगा उतना वर्क फ्रॉम होम करेंगे। ऐसे कर्मचारी जो कार्यालयों में नहीं हैं, वे स्टेशन छोड़कर नहीं जाएंगे। आपात कार्य के लिए उन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है। ऐसे दिव्यांग और अन्य लोगों का सहारा लेकर काम करने वाले कर्मचारियों को कार्यालयों में हाजिरी लगाने से छूट दी जा सकती है। ऐसे कर्मचारियों की दिहाड़ी और मानदेय को नहीं काटा जाएगा। ऐसी बैठकें नहीं होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटते हों। सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करनी होगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित कर्मचारियों के आदेश बाद में जारी होंगे। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए सभी सरकारी विद्यालय और महाविद्यालय 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। 26 नवंबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के कार्यालय 26 नवंबर से कार्यशील होंगे।
विज्ञापन
शीतकाल में बंद रहने वाले शिक्षण संस्थान एक जनवरी से 12 फरवरी तक बंद रहेंगे। पहली से चौथी और छठी व सातवीं के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। शीतकालीन स्कूलों में तैनात अध्यापकों को वर्ष 2021-22 का शीतकालीन अवकाश लेने की अनुमति दी जाएगी। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पांचवीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं की अंतिम परीक्षाएं एक साथ मार्च 2021 में होंगी।
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत छूट के साथ मार्च में ली जाएंगी। खुले स्थलों पर सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और खेल आदि समारोहों में कि सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना के साथ केवल 200 लोग शामिल हो सकेंगे। सार्वजनिक स्थलों में फेस मास्क न लगाने पर 1000 रुपये जुर्माना होगा।