फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal news: Girl student tampering with NEET result gets admission in chamba medical college

Chamba News: अब चंबा में पकड़ी नीट परिणाम में गड़बड़ी कर एमबीबीएस में दाखिला पाने वाली प्रशिक्षु

Mon, 09 Jan 2023 10:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Jan 2023 10:50 PM IST
सार

छात्रा ने बताया कि उसने नीट परिणाम में पीडीएफ से छेड़छाड़ कर फर्जी डिग्री तैयार की। इतना ही नहीं, उसने नीट के नंबर बढ़ाकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आवेदन भी कर दिया।

विज्ञापन
Himachal news: Girl student tampering with NEET result gets admission in chamba medical college
मेडिकल कॉलेज चंबा। - फोटो : संवाद

विस्तार

नीट के परिणाम में गड़बड़ी कर एमबीबीएस में दाखिला पाने का शिमला के बाद एक और मामला सामने आया है। नीट की मार्क्सशीट में टेंपरिंग कर 300 अंकों के 530 अंक बनाकर कांगड़ा के नूरपुर की छात्रा ने मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस की सीट हासिल कर ली। गड़बड़ी का खुलासा होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दाखिला रद्द कर पुलिस को शिकायत दे दी है। 

विज्ञापन


गड़बड़ी का खुलासा तब हुआ जब प्रशिक्षुओं का डाटा नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की साइट पर अपलोड किया गया। छात्रा के नीट के रोल नंबर को अपलोड किया जाने लगा तो उसका मिलान नहीं हुआ। इसके बाद एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य को सूचित किया। कॉलेज प्रबंधन ने प्रशिक्षु को बुलाकर उससे भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया तो प्रशिक्षु ने नीट के परिणाम में गड़बड़ी कर एमबीबीएस की सीट पर पढ़ाई करने की बात पर कबूल कर ली। 
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि उसने नीट परिणाम में पीडीएफ से छेड़छाड़ कर फर्जी डिग्री तैयार की। इतना ही नहीं, उसने नीट के नंबर बढ़ाकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आवेदन भी कर दिया। इसके बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज से चंबा मेडिकल कॉलेज में 120 प्रशिक्षुओं का बैच बिठाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसमें उसका नंबर भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब एनएमसी ने 120 प्रशिक्षुओं के डाटा का मिलान किया तो 119 का सही पाया गया, नूरपुर की छात्रा के रोल नंबर का मिलान नहीं हुआ। अब मामले का खुलासा होने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा का दाखिला रद्द कर पुलिस चौकी में इस बारे में शिकायत पत्र दे दिया है। वहीं, पुलिस विभाग ने मामले की गहनता से तफ्तीश करने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।

प्रशिक्षु छात्रा ने अपनी गलती मान ली है। इसके बारे में आलाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। साथ ही पुलिस चौकी में इस बारे में शिकायत दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज चंबा से प्रशिक्षु छात्रा का दाखिला रद्द कर दिया गया है। - डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज चंबा

फर्जी तरीके से एमबीबीएस सीट पाने वाली छात्रा मेडिकल कॉलेज से निकाली

फर्जी तरीके से एमबीबीएस सीट पाने वाली छात्रा का दाखिला रद्द करने के साथ ही उसे मेडिकल कॉलेज चंबा से निकाल दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से नेशनल मेडिकल काउंसिल और नेरचौक मेडिकल कॉलेज को दाखिला रद्द करने के बाबत अवगत करवा दिया गया है। बहरहाल, पुलिस टीम मामले को लेकर अपने स्तर पर तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस आगामी समय में जल्द बड़ा खुलासा भी कर सकती है। नीट के परिणाम में गड़बड़ी कर एमबीबीएस में दाखिला पाने का शिमला के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में मामला आने से हर कोई हैरान है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार छात्रा ने किस प्रकार से नीट की मार्क्सशीट में टेंपरिग कर अंकों को बढ़ाकर एमबीबीएस की सीट हासिल कर ली। इतना ही नहीं, यदि शिमला में टेंपरिंग कर मार्क्सशीट में नंबर बढ़ाने का मामला प्रकाश में नहीं आता तो प्रशिक्षु छात्रा एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद चिकित्सक तक बन जाती। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि टेंपरिंग कर सीट हथियाने वाली छात्रा का दाखिला रद्द कर उसे मेडिक्ल कॉलेज चंबा से निकाल दिया गया है। अब विश्वविद्यालय स्तर पर ही रिक्त सीट भरी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed