{"_id":"6139b7fa2e9eaf5e824339dc","slug":"himachal-news-forest-minister-rakesh-pathania-son-accused-of-car-sale-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: वन मंत्री पठानिया के बेटे पर फर्जी तरीके से गाड़ी बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: वन मंत्री पठानिया के बेटे पर फर्जी तरीके से गाड़ी बेचने का आरोप
Thu, 09 Sep 2021 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:01 PM IST
सार
वन मंत्री राकेश पठानिया के बेटे भवानी पठानिया ने कहा कि यह बेबुनियाद आरोप राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर के महामंत्री रणवीर सिंह निक्का।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर के महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने वन मंत्री राकेश पठानिया के बेटे भवानी पठानिया पर केसीसी बैंक की फर्जी एनओसी पर स्कॉर्पियो गाड़ी बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि मंत्री के बेटे ने स्कॉर्पियो गाड़ी (एचपी 38 जी 3688) इसी साल खरीदकर केसीसी बैंक से 3 अप्रैल 2021 को फाइनेंस करवाई थी।
विज्ञापन
भवानी पठानिया ने केसीसी बैंक का करीब 689047 रुपये बकाया फाइनेंस लोन चुकाए बिना फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गाड़ी किसी दूसरे शख्स को अगस्त में बेच दी। आरोप लगाया कि जिसने गाड़ी खरीदी, उसने भी ग्रामीण बैंक से इसे फाइनेंस करवाया। निक्का ने सवाल उठाया कि एक ही गाड़ी दो बैंकों में कैसे फाइनेंस हो गई? एक ही गाड़ी के एक ही समय दो मालिक कैसे बन गए। जब उन्होंने बैंकों से आरटीआई से जानकारी मांगी तो उन्हें जानकारी देने के बजाय मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। जब आईटीआई से जानकारी मांगी तो भवानी पठानिया ने केसीसी बैंक की बकाया करीब 6.92 लाख की राशि एक ही दिन में क्यों भर दी।
विज्ञापन
जिसने गाड़ी खरीदी उसने भी आखिर एक ही दिन में ग्रामीण बैंक की बकाया राशि क्यों भर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मामले की जांच 48 घंटे में शुरू करने की मांग की है। कहा कि अगर मामले की जांच 48 घंटे में शुरू नहीं हुई तो वह हाईकोर्ट में केस करेंगे। उधर, वन मंत्री राकेश पठानिया के बेटे भवानी पठानिया ने कहा कि यह बेबुनियाद आरोप राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। कहा कि वह निक्का के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगे।
विज्ञापन