फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: fish died due to pouring poisonous substance in Dam in Bilaspur

चेकडैम में जहरीली दवा डाल मार दीं कई क्विंटल मछलियां

Sun, 30 May 2021 08:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 May 2021 08:28 PM IST
सार

शरारती तत्वों ने चेकडैम में जहरीली दवाई डालकर मछलियों का मार डाला। इस जहरीली दवाई का असर करीब दो सौ मीटर तक हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि लगभग दो सौ मीटर तक पानी में रहने वाले सभी जीव मर गए हैं।

विज्ञापन
Himachal News: fish died due to pouring poisonous substance in Dam in Bilaspur
मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले की भुलस्वाएं पंचायत की ढोढरी खड्ड में बने चेकडैम में शरारती तत्वों ने जहरीली दवाई डालकर कई क्विंटल मछलियां मार दीं। इसकी सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। जहरीली दवा का प्रयोग कर मछलियों को मारने से ग्रामीणों में रोष है। रमेश कुमार, देशराज, राजकुमार, अनिल कुमार, शेर सिंह, पवन कुमार, विनोद और वेदप्रकाश ने कहा कि पपरोला गांव में बने चेकडैम में कई क्विंटल मछलियां थीं।

विज्ञापन


शरारती तत्वों ने पानी में जहरीली दवाई डालकर इन मछलियों का मार डाला। इस जहरीली दवाई का असर करीब दो सौ मीटर तक हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि लगभग दो सौ मीटर तक पानी में रहने वाले सभी जीव मर गए हैं। यहां तक कि कई जल मुर्गियां भी जहरीली दवा से मर गई हैं। पंचायत प्रधान रंजीता, उपप्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके का जायजा लेकर घुमारवीं पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मौके पर लोगों के बयान लिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मरी हुई जहरीली मछलियों को गड्ढे में डालकर दबा दिया। गांव के लोगों ने बताया कि इस चेकडैम से पशुओं को पानी ले जाना पड़ता है। अगर गलती से किसी पशु ने यह पानी पी लिया या पेयजल योजना में यह पानी पहुंच गया तो काफी नुकसान हो सकता था। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed