फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: fire breaks out in Kotkhai Tharola Village Shimla Himachal Pardesh

शिमला: कोटखाई के थरोला गांव में छह घरों के 50 कमरे जले, 15 परिवार बेघर

Thu, 01 Apr 2021 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Apr 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: fire breaks out in Kotkhai Tharola Village Shimla Himachal Pardesh
थरोला गांव में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कोटखाई के थरोला गांव में गुरुवार दोपहर बाद आग लगने से छह घरों के करीब 50 कमरे राख हो गए। इस अग्निकांड से पंद्रह परिवार बेघर हो गए। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने के बाद दमकल दस्ते और पुलिस प्रशासन की टीमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में देर रात तक जुटी रहीं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दो से पांच मंजिला मकान लकड़ी के बने हुए थे।

विज्ञापन


सबसे पहले लोगों ने जगत राम ,लकी पुरटा, सुरेंद्र सिंह के मकान में आग भड़कते देखी। पता चलते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल दस्ते और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही मकान लकड़ियों से बने होने के कारण आग की चपेट में आ चुके थे। आग से घर के अंदर रखा सारा सामान और कुछ मवेशी जल गए। रोहडू, जुब्बल, ठियोग से फायरब्रिगेड की टीमें थरोला पहुंचीं।
विज्ञापन


इससे पहले कोटखाई से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। पीड़ितों में जगत राम, लकी पुरटा ,सुरेंद्र, पम्मी, दिनेश, कमल ,स्वर्णी देवी, राजेंद्र सिंह, नरेश्वर, शांति देवी, हैपी पुरटा, दौलत राम, कला देवी, गुड्डी, राजेंद्र पुरटा, प्रताप और अरुण शामिल हैं। तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौंडल ने बताया कि आग से करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने प्रशासन को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत देने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed