{"_id":"60a79c11e258002bd25cd2b9","slug":"himachal-news-expiry-date-nutrition-distributed-to-children-in-tissa-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बांट दिया एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन, विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बांट दिया एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
Sat, 22 May 2021 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा(चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 May 2021 10:40 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बच्चों को एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन बांटने का मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग को इसकी शिकायत की गई है। विभाग ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच बच्चों के लिए एक्सपायरी डेट न्यूट्रीशियन बांटने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की सूचना मिलते विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों ही यह राशन बांटा गया और अभिभावकों ने जब राशन में अंकित तिथि देखी तो वे हैरान रह गए।
विज्ञापन
न्यूट्रीशियन के पैकेट पर तिथि नौ जुलाई 2020 की है। इस तिथि से आगामी छह माह तक इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके बाद इसे एक्सापयरी डेट घोषित कर दिया जाता है, लेकिन विभाग की ओर से इस राशन को वितरित कर दिया। गनीमत यह रही कि लोगों ने इस पैकेट की तिथि को देख लिया।
विज्ञापन
नौनिहालों के लिए सरकार की ओर से न्यूट्रीशियन का प्रावधान किया गया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन