{"_id":"647375691c6f39e22d0a80b5","slug":"himachal-news-earthquake-in-chamba-and-kullu-magnitude-of-4-8-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: चंबा, कुल्लू में भूकंप के झटके, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: चंबा, कुल्लू में भूकंप के झटके, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं
Sun, 28 May 2023 09:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 May 2023 09:08 PM IST
सार
उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि रविवार सुबह आए भूकंप के झटकों की वजह से जिला चंबा में किसी प्रकार की अप्रिय घटना के घटित न होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंबा और कुल्लू जिले में रविवार सुबह 11.22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से प्रदेश में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी एसडीएम को भूकंप के कारण क्षेत्र में हुए नुकसान की सूचना देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
भूकंप के ये झटके महज 20 से 25 सेकंड तक ही रहे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। गौरतलब है कि जिला चंबा भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में शामिल है। उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि रविवार सुबह आए भूकंप के झटकों की वजह से जिला चंबा में किसी प्रकार की अप्रिय घटना के घटित न होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन