{"_id":"6095141a8ebc3e8dba090fe5","slug":"himachal-news-e-covid-pass-on-the-name-donald-trump-and-amitabh-bachchan-police-lodges-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारत: डोनाल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन के नाम से बनवाए ई-पास, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारत: डोनाल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन के नाम से बनवाए ई-पास, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Fri, 07 May 2021 03:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 May 2021 03:50 PM IST
सार
मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग के संज्ञान में आया है कि पास नंबर एचपी-2563825 और एचपी-2563287 के दो पंजीकरण ट्रंप और अमिताभ के नाम पर किए गए हैं, जिनमें एक ही मोबाइल नंबर-9882810033 है। दोनों पंजीकरण अफवाह फैलाने के इरादे से किए गए हैं। आवेदक की ओर से इन दोनों पंजीकरणों के लिए एक ही पहचान पत्र अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने बनवाया ई-पास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन के नाम से जाली कोविड ई-पास बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि ट्रंप और बच्चन के नाम से फर्जी ई-पास बनाने पर जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत छोटा शिमला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग के संज्ञान में आया है कि पास नंबर एचपी-2563825 और एचपी-2563287 के दो पंजीकरण ट्रंप और अमिताभ के नाम पर किए गए हैं, जिनमें एक ही मोबाइल नंबर-9882810033 है। दोनों पंजीकरण अफवाह फैलाने के इरादे से किए गए हैं। आवेदक की ओर से इन दोनों पंजीकरणों के लिए एक ही पहचान पत्र अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सीएम जयराम ने कहा कि इस मामले में सीएम ने कहा कि गरीबों, मजदूरों और कारोबारियों को सूबे में आने के लिए ज्यादा परेशानी न हो, इसीलिए सरल पंजीकरण प्रक्रिया रखी थी। इस पर कुछ लोगों ने शरारत की है। सूचना है कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अब हर रजिस्ट्रेशन की जांच होगी।
विज्ञापन