{"_id":"6072fbf1e5fe456baf14ef9d","slug":"himachal-news-drop-in-prices-of-potato-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश : किसानों ने 5600 रुपये में खरीदा आलू बीज, 600 रुपये क्विंटल मिल रहे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश : किसानों ने 5600 रुपये में खरीदा आलू बीज, 600 रुपये क्विंटल मिल रहे दाम
Mon, 12 Apr 2021 10:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:52 AM IST
सार
- यूपी-बिहार के आलू की समय से पहले दस्तक से गिरे स्थानीय फसल के दाम
- ऊना के किसान कम दाम मिलने से परेशान, अभी और दाम गिरने के आशंका
विज्ञापन
दाम कम होने के चलते मशीन से आलू को निकालते हुए किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश और बिहार का आलू इस साल सब्जी मंडियों में जल्दी पहुंच गया है। इससे स्थानीय फसल को बेहद कम दाम मिलने से किसान निराश हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने आलू फसल की बिजाई के लिए 5600 रुपये प्रति क्विंटल बीज खरीदा था। शुरुआती दौर में उन्हें फसल 600 रुपये क्विंटल के हिसाब से बेचनी पड़ रही है। आने वाले समय में आलू के दाम और गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
ऊना जिले की सब्जी मंडियों में इस साल उत्तर प्रदेश और बिहार का आलू समय से पहले ही पहुंच गया है। इससे स्थानीय आलू की मांग कम हो गई है और इसके दाम गिर गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां खो चुके बेरोजगारों ने शहरों से लौटकर गांवों में कृषि कारोबार को अपनाया है, लेकिन वे आलू फसल के उचित दाम नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के अनुसार ऊना जिले में 2076 हेक्टेयर भूमि में करीब 27500 मीट्रिक टन आलू की पैदावार होती है। जिले में 72 से 75 हजार परिवार कृषि कारोबार से जुड़े हैं। उधर, कृषि उपनिदेशक अतुल डोगरा ने कहा कि इस सीजन में आलू की पैदावार के मूल्य सामान्य मूल्यों के मुकाबले बहुत ही कम हैं। जिला ऊना में प्रतिवर्ष अरबों रुपयों की आलू की पैदावार होती है।
विज्ञापन
एक कनाल में लागत साढ़े 14 हजार रुपये
इस सीजन में आलू की फसल में 336 रुपये प्रति क्विंटल पर किसान को घाटा सहना पड़ेगा। एक कनाल भूमि में अधिक से अधिक 15 क्विंटल पैदावार होती है। इसकी लागत 9000 रुपये है। इसके लिए कनाल में 5600 रुपये क्विंटल बीज, तीन बार बुआई को 600, बिजाई को 400, उर्वरक (खाद, कीटनाशक दवाइयां) पर 4000, गुड़ाई पर 400, पटाई पर 1000, सिंचाई पर 1600, लदाई पर 150, ट्रैक्टर ढुलाई पर 300 सहित अन्य प्रति कनाल खर्च शामिल हैं।