{"_id":"5f4d25a1d30770148e1b4b22","slug":"himachal-news-dr-rajiv-bindal-facebook-page-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. राजीव बिंदल के फेसबुक अपडेट से भाजपा में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. राजीव बिंदल के फेसबुक अपडेट से भाजपा में हलचल
Tue, 01 Sep 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राजीव बिंदल का फेसबुक अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के एक फेसबुक अपडेट ने प्रदेश भाजपा में हलचल पैदा कर दी है। रविवार रात को 11 बजे डॉ. बिंदल ने अपने अधिकृत पेज पर एक फेसबुक अपडेट करते हुए भाजपा के संगठन और सरकार दोनों को एक तरह से कठघरे में खड़ा कर दिया। बिंदल ने लिखा ... भारतीय जनता पार्टी ने क्या खोया, क्या पाया व भ.ज.प. सरकार ने क्या खोया, क्या पाया इसका आकलन करना चाहिए।
विज्ञापन
उनके इस फेसबुक अपडेट पर सोलन सहित पूरे प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। भाजपा दिग्गज बिंदल के सोशल मीडिया में भाजपा की जगह भ.ज.प. लिखने को भी सियासी पंडित अलग नजरिये से देख रहे हैं। इसमें भ से भाजपा के अलावा प्रदेश के दो बड़ेे नेताओं के नाम के पहले अक्षर माने जा रहे हैं। गौर हो कि पिछले दिनों सैनिटाइजर घोटाले में कथित तौर पर डॉ. बिंदल का नाम आने पर उन्होंने नैतिक आधार पर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
हाल में उन्हें मामले में क्लीन चिट मिल गई है, लेकिन सरकार और संगठन के अहम पदों पर रह चुके डॉ. बिंदल के प्रदेश की राजनीति में एक तरह हाशिये पर जाने की टीस साफ झलक रही है। उनके समर्थकों ने देर रात को कमेंट्स से सियासत गर्मा दी थी। डॉ. बिंदल ने एक अन्य फेसबुक अकाउंट की पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनके चित्र के साथ लिखा है-ऐ मेरे पांव के छालों, जरा लहू उछालो, राष्ट्र के कुछ सिरफिरे लोग मेरे सफर का निशां मांगेंगे।
विज्ञापन
डॉ. बिंदल की इस तरह की पोस्ट से प्रदेश की सियासत में हलचल है। उन्होंने सरकार और संगठन को भी आकलन करने की नसीहत दी है। सियासी माहिर मानते हैं कि चंद रोज पहले कथित तौर पर स्वास्थ्य घोटाले में मिली क्लीन चिट और मंत्रिमंडल में हाल में ही हुए विस्तार में उन्हें बाहर रखे जाने से वह उहापोह में हैं, लेकिन उनकी नाराजगी की चर्चा सियासी गलियारों में है। डॉ. राजीव बिंदल ने इस पर इतना ही कहा कि उन्होंने केवल दो पंक्तियों में अपनी बात साझा की है। यह उनके निजी विचार हैं।