{"_id":"64736cbbb79ae41eb4022909","slug":"himachal-news-doctor-strike-for-one-and-half-hour-for-non-practice-allowance-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: एनपीए बहाली के लिए सुबह डेढ़ घंटा हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: एनपीए बहाली के लिए सुबह डेढ़ घंटा हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
Sun, 28 May 2023 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 May 2023 08:31 PM IST
सार
डॉ. राजेश राणा ने कहा कि मरीजों को परेशानी न आए, इसके लिए अगर शाम 4:00 बजे के बाद भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहेगी तो चिकित्सक सभी मरीजों को उपचार देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) बहाली के लिए प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत डॉक्टर सोमवार सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने बताया कि सरकार जब तक एनपीए बंद करने संबंधी जारी अधिसूचना को लिखित रूप से वापस नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हालांकि बाद में इसकी समयावधि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. राणा ने कहा कि मरीजों को परेशानी न आए, इसके लिए अगर शाम 4:00 बजे के बाद भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ रहेगी तो चिकित्सक सभी मरीजों को उपचार देंगे। उनका कहना है कि संघ इस बार सरकार के झूठे आश्वासनों में नहीं आएंगे, क्योंकि पहले भी उनकी मांगों पर पूर्व की सरकारों ने आश्वासन ही दिए हैं और कमेटी बनाकर मामला ही खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन