फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News: discovery school super league season 4 inter school online quiz competition in association with amar ujala

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग सीजन 4 क्विज शो का आयोजन आप के शहर में

Sat, 31 Jul 2021 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। विजेताओं को पुरस्कार के अलावा शीर्ष नौ विजेताओं को स्कूल प्रिंसिपल अथवा कोऑर्डिनेटर के साथ नासा की ट्रिप का भी अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
himachal News: discovery school super league season 4 inter school online quiz competition in association with amar ujala
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग-सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों की लोकप्रिय डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग-सीजन 4 के साथ बायजूस भारत के सबसे बड़े अंतर विद्यालय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें सैकड़ों स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने भागीदारी भी सुनिश्चित कर ली है। इसका उद्देश्य है प्रत्येक विद्यार्थी को खुशी, संतोष और आत्मविश्वास से भरी प्रगति करने में मदद करना। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी प्रतियोगिता और भागीदारी पूरी तरह डिजिटल रहेगी। इसमें भाग लेना एकदम सहज और नि:शुल्क है, जिससे विद्यार्थियों को अपना कौशल दिखाने का उचित अवसर मिल सकेगा। इस क्विज के आयोजन में अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर जुड़ा है।

विज्ञापन


यह क्विज स्कूल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों में कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। विजेताओं को पुरस्कार के अलावा शीर्ष नौ विजेताओं को स्कूल प्रिंसिपल अथवा कोऑर्डिनेटर के साथ नासा की ट्रिप का भी अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं, इस प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यालयों से प्रत्येक विद्यालय से 3 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन होगा जो राज्यस्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। हर राज्य की शीर्ष टीम डिस्कवरी व डिस्कवरी किड्स पर दिखाए जाने वाले टीवी राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रत्येक विद्यार्थी को डिजिटल सहभागिता प्रमाणपत्र बायजूस के कोर्स पर 5000 की स्कालरशिप एवं 2 महीने के लिए बायजूस एप का निशुल्क सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। डीएसएसएल पावर्डबाई बायजूस 29 राज्यों में 30 हजार से अधिक स्कूलों के कक्षा 3 से 10 तक के छात्र छात्राओं तक इस अनूठे क्विज को लेकर पहुंच रहा है। अंतिम राउंड डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर अगले वर्ष प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जानकारी और भाग लेने का तरीका
क्विज के पहले चरण में शामिल होने के लिए अपने मोबाइल से दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें और डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग एप डाउनलोड करें। स्कूल के पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9654280624 और 8396918541 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के सहयोग से कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन क्विज कांटेस्ट ‘डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग’ निसंदेह कोरोना काल में घर के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व और ज्ञान के विकास में बहुत लाभप्रद एवं सहायक सिद्ध हुआ है।
- अनुपम, प्रधानाचार्य, दयानंद पब्लिक स्कूल, शिमला

यह भारत के सबसे बड़े प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों में से एक है। यह एक बौद्धिक क्षमता एवं विश्लेषणात्मक सोच पर आधारित क्विज शो है, जो छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कार्यक्रम छात्रों के बीच 21वीं सदी के कौशल को बढ़ावा देता है। अगर हमें अपने बच्चों का भविष्य तैयार करना है तो इन कौशलों को उनमें पैदा करना होगा। यह कार्यक्रम सीखने के परिणामों को बढ़ाता है और छात्रों में आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। मैं अमर उजाला न्यूज पीयर की टीम को इस शानदार पहल के लिए बधाई देता हूं। - लवीना पिंटो, प्रधानाचार्य, सेंट ल्यूक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन

बच्चों के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जहां उन्हें अपना आईक्यू जानने को मिलेगा। साथ ही अपने विषय में कितनी पकड़ है, इस प्रतियोगिता के जरिये वो आसानी से जान जाएंगे। विजेता को नासा ट्रिप पर जाने का मौका भी है। - सुनील चौहान, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय, झनियारा, हमीरपुर


बायजूस की ओर से आयोजित की जाने वाली डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग सीजन-4 प्रतियोगिता एक निशुल्क राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता बच्चों का आईक्यू लेवल टेस्ट करने के साथ उनका आत्मबल भी बढ़ाती है। स्तर के अनुसार बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ उपहार से भी सम्मानित किया जाता है। इस के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विजेता विद्यार्थियों को नासा जाने का भी मौका मिलता है। हमारे स्कूल ने पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था और इस वर्ष भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहा है। - सिस्टर पुष्पा कुजुर, प्रधानाचार्य, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिद्धपुर, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed