{"_id":"604374288ebc3e8ca62a3490","slug":"himachal-news-directions-for-dpr-of-mandi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी हवाई अड्डे की डीपीआर बनाने के निर्देश, एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा हेलीपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी हवाई अड्डे की डीपीआर बनाने के निर्देश, एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा हेलीपोर्ट
Sat, 06 Mar 2021 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला कांगनीधार हेलीपैड पर अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने बल्ह में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की डीपीआर बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। मंडी जिला प्रशासन को भी इसे जल्द तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। शनिवार से नागर विमानन मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम प्रदेश के दौरे पर आई है। इस टीम में नागर विमानन मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला और संयुक्त सचिव उषा पांडे शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके साथ प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी देवेश कुमार मौजूद हैं। सबसे पहले यह टीम हेलीकाप्टर से मंडी शहर के साथ लगते कांगनीधार हेलीपैड पहुंची। यहां उन्होंने हेलीपैड के निर्माण कार्य का जायजा लिया और बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट के बारे में भी जानकारी ली। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय टीम ने प्रस्तावित एयरपोर्ट की डीपीआर और हेलीपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग की लोकेशन जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
टीम ने कांगनीधार हेलीपैड को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि टीम हेलीपोर्ट को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाना चाहती है। बाद में इसे नागर विमानन मंत्रालय उड़ान योजना के लिए इस्तेमाल करेगा। हेलीपोर्ट में बनने वाली टर्मिनल बिल्डिंग में सुरक्षा के वे सभी मापदंड तय हाेंगे जो एयरपोर्ट पर होते हैं, ताकि लोगों को बेहतरीन सेवाएं दी जा सकें।
विज्ञापन