{"_id":"653fa3a4d79c5e607c0ef1f0","slug":"himachal-news-digital-ignition-contest-for-students-from-1st-november-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: डिजिटल इग्निशन कांटेस्ट 1 नवंबर से, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: डिजिटल इग्निशन कांटेस्ट 1 नवंबर से, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये
Mon, 30 Oct 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:08 PM IST
सार
विजेताओं को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करेंगे। हर वर्ग के प्रथम विजेता को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, उपविजेता को 60 हजार रुपये और द्वितीय उप-विजेता को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
डिजिटल-इग्निशन कांटेस्ट।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं में सूचना एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रति रुझान को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग ने नवोन्मेषी पहल की है। विभाग प्रदेश के निजी एवं सरकारी क्षेत्र के छठी से महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय डिजिटल-इग्निशन कांटेस्ट करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता डिजिटल माध्यम से होगी। सचिव डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सोमवार को सचिवालय से कांटेस्ट लांच किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा सृजनात्मक विचारों से परिपूर्ण होते हैं। इस कांटेस्ट से युवाओं की सृजनशीलता को प्रदेश की उन्नति और विकास में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि प्रौद्योगिकी के विकास से दुनिया भर में अनेक सकारात्मक बदलाव आए हैं। शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग एक विकल्प से कहीं अधिक हो गया है। शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से विद्यार्थियों की क्षमता और दक्षता को भी बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 1 से 10 नवंबर तक होगी। इसमें भाग लेने के लिए छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को समृद्ध हिमाचल प्रदेश के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग विषय पर एक पीपीटी तैयार करनी होगी। नवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शासन, डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा के लिए कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का उपयोग विषय पर प्रश्नोत्तरी सत्र और महाविद्यालय स्तर (12वीं कक्षा से ऊपर) के विद्यार्थियों को शासन में कृत्रिम मेधा का उपयोग विषय पर एक अवधारणा नोट (कांस्पेट नोट) तैयार करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विजेताओं को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करेंगे। हर वर्ग के प्रथम विजेता को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, उपविजेता को 60 हजार रुपये और द्वितीय उप-विजेता को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कांटेस्ट में भाग लेने का आह्वान किया।
इच्छुक छात्रों को वेबसाइट पर प्रविष्टि दर्ज करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0177-2628914 पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है।