{"_id":"5fe5cc5695a97b073229b497","slug":"himachal-news-dgp-sanjay-kundu-directions-to-sp-and-asp-in-serious-crime-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर अपराध पर एसपी, एएसपी भी जाएं मौके पर: संजय कुंडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर अपराध पर एसपी, एएसपी भी जाएं मौके पर: संजय कुंडू
Fri, 25 Dec 2020 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Dec 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोर पुलिसिंग पर जोर दे रहे प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि हर बड़ी वारदात के बाद एडिशनल एसपी या एसपी स्तर का अधिकारी अवश्य मौका मुआयना करेगा। इसकी रिपोर्ट भी बनाई जाएग और हर सोमवार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान घटना के कारणों और उसकी जांच का स्टेटस पेश करना होगा। डीजीपी ने यह निर्देश इसलिए दिए हैं ताकि जांच कर रहे अधिकारियों की जांच की दिशा सही है या नहीं इसके बारे में सुपरविजन कर रहे अधिकारी को पता रहे, साथ ही घटनाओं की विवेचना लगातार होती रहे और चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जा सके।
विज्ञापन
डीजीपी कुंडू ने बताया कि सामान्य तौर पर डीएसपी स्तर के अधिकारी हत्या, लूट जैसी घटनाओं पर जाते ही हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि एसपी खुद भी मौके पर जाएं। इससे न सिर्फ जांच की दिशा सही रखने में मदद मिलेगी बल्कि निचले स्तर के अधिकारियों का भी पूरा ध्यान जल्द से जल्द केस को सही तरीके से सुलझाने में रहेगा।
विज्ञापन