फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : DC Mandi and other officers in Home Quarantine

उप-सचिव के साथ बैठक में शामिल हुए डीसी मंडी समेत छह अधिकारी भी होम क्वारंटीन

Thu, 23 Jul 2020 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : DC Mandi and other officers in Home Quarantine
ऋग्वेद ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के उप सचिव के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले हफ्ते शिमला में हुई एक बैठक में शामिल रहे उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर समेत मंडी जिला के 6 अधिकारियों ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। एहतियात के तौर पर इन सभी अधिकारियों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए हैं। ये सभी अधिकारी उपसचिव के सीधे संपर्क में नहीं आए हैं लेकिन वे सब एक बैठक में शामिल रहे।

विज्ञापन


इसलिए मंडी जिला से बैठक में गए सभी अधिकारियों ने एहतियातन सैंपल दिए हैं। इन अधिकारियों में उपायुक्त के अलावा एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दारा सिंह देहल, चीफ आर्किटेक्ट नंद लाल चंदेल, अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी और लोक निर्माण विभाग जंजैहली के अधिशासी अभियंता शामिल हैं। संगठनात्मक जिला मंडी के भाजपा के दो पदाधिकारी 14 जुलाई को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान और डिप्टी कंट्रोलर प्रवीण से भी मिले हैं। उन्होंने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन


डॉ. जीवानंद का कोविड टेस्ट भी हुआ है, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक परिसर सहित सभी कार्यालयों को नगर परिषद कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया है। मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ भी आवश्यकता पड़ने पर ही बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed