फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Congress Seva Dal Young Brigade state executive and district units dissolved

हिमाचल: कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी और जिला इकाइयां भंग, नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश

Tue, 06 Jan 2026 05:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 05:45 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड विंग को भंग कर दिया है। वहीं, नई कार्यकारिणी के जल्द गठन के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Congress Seva Dal Young Brigade state executive and district units dissolved
कांग्रेस के झंडे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड विंग को और प्रभावशाली व मजबूत बनाने के उद्देश्य से इसकी राज्य कार्यकारिणी और जिला इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने यंग ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष नेहा मेहता को नई कार्यकारिणी के जल्द गठन के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष एवं एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि यंग ब्रिगेड की नई कार्यकारिणी के गठन में सभी क्षेत्रों व वर्गों के ऊर्जावान युवाओं को शामिल किया जाएगा। नेहा मेहता ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान सहित सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा एवं प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार जताया। कहा कि कांग्रेस पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन में सभी से चर्चा करके यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी चयनित किए जाएंगे।

विज्ञापन

मनरेगा की बहाली के लिए अभियान चलाएगी कांग्रेस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक कांग्रेस के कार्यकर्ता मनरेगा बचाओ संग्राम में सक्रिय होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस विचार विभाग के पूर्व मीडिया समन्वयक समन्वयक डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि यह काम के अधिकार की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। संघर्ष की रूपरेखा में हर जिला मुख्यालय में 10 जनवरी को प्रेस काॅन्फ्रेंस, 11 जनवरी को प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर एक दिन का उपवास, 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क के माध्यम से राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी के पत्रों को सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, रोजगार सेवकों, मनरेगा श्रमिकों को वितरण, विधानसभा स्तरीय नुक्कड सभाएं, 30 जनवरी को वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना, 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्यस्तरीय विधान सभा घेराव व 16 फरवरी से 25 फरवरी तक आंचलिक एआईसीसी मनरेगा बचाओ रैलियां होंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed