फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: congress national spokesperson Ragini Nayak targets centre government

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बोलीं- केंद्र सरकार ने लगा दी ग्रेट इंडिया सेल

Fri, 03 Sep 2021 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Sep 2021 06:35 PM IST
सार

रागिनी नायक ने शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसके विपरीत करते हैं। उन्होंने चुनावों में कहा था कि वे देश नहीं बिकने देंगे, लेकिन अब देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal News: congress national spokesperson Ragini Nayak targets centre government
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत ग्रेट इंडिया सेल लगा दी है। अगले 50 वर्ष के लिए देश की संपत्ति चुनिंदा कंपनियों के हाथों में जाने वाली है। कांग्रेस की ओर से 70 साल में खड़े किए गए सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य राष्ट्रीय संपत्तियों को सरकार बेच रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस देशभर में लोगों के बीच जाएगी और आंदोलन करेगी।

विज्ञापन


रागिनी नायक ने शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसके विपरीत करते हैं। उन्होंने चुनावों में कहा था कि वे देश नहीं बिकने देंगे, लेकिन अब देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं। तीन कृषि कानून बाद में बने, लेकिन निजी उद्योगपतियों के गोदाम पहले बन गए। 
विज्ञापन


कहा कि स्टेक होल्डर्स से बात किए बिना मोदी सरकार देश की संपत्ति को बेच रही है। पीएम मन की बात तो करते हैं, लेकिन जनता से कोई चर्चा नहीं करना चाहते। सार्वजनिक उपक्रमों के निजी हाथों में जाने से वहां काम करने वाले एससी और एसटी वर्ग को मिला आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार देश विरोधी काम कर रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री कहती हैं कि देश की संपत्तियां बेचने से 4 साल में 6 लाख करोड़ आएंगे और नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 100 लाख करोड़ से देश का विकास होगा। जब आएंगे छह लाख करोड़ तो सौ करोड़ से विकास कैसे होगा। 


कांग्रेस के चुनाव कोरोना के कारण स्थगित हुए
कांग्रेस के चुनाव कोरोना के कारण स्थगित हुए हैं, लेकिन साथ ही पूछा कि आरएसएस में चुनाव की क्या प्रक्रिया है। क्यों संघ का सरसंघचालक ब्राह्मण के अलावा दूसरा नहीं बनता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed