फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal News: Classes will start in polytechnic institutes from August 1

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में 1 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

Tue, 25 Apr 2023 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से पॉलिटेक्निकल प्रवेश परीक्षा (पैट) 21 और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) 28 मई को करवाया जाएगा। प्रवेश परीक्षा होने के एक सप्ताह बाद इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: Classes will start in polytechnic institutes from August 1
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की पढ़ाई एक अगस्त से शुरू हो जाएगी। विभिन्न संस्थानों में प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएंगी, जबकि जून माह में लीट-पैट के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से पॉलिटेक्निकल प्रवेश परीक्षा (पैट) 21 और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) 28 मई को करवाया जाएगा। प्रवेश परीक्षा होने के एक सप्ताह बाद इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद जून माह के दूसरे सप्ताह में काउंसलिंग प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। यह काउंसलिंग प्रक्रिया जून और जुलाई में होगी।

विज्ञापन


काउंसलिंग प्रक्रिया को 31 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा और पहली अगस्त से सूबे के बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 को आरंभ कर दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी बहुतकनीकी संस्थानों में इस बार शैक्षणिक सत्र को पहली अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में कोरोना काल के कारण यह शैक्षणिक सत्र सितंबर-अक्तूबर माह तक शुरू होते रहे हैं। लेकिन अब तकनीकी शिक्षा बोर्ड का प्रयास रहेगा कि शैक्षणिक सत्र को पहली अगस्त से शुरू कर दिया जाए, ताकि बहुतकनीकी संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले अभ्यर्थियों का कोर्स वर्क तय समय पर पूरा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed