फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: cherry price 200 rupee per kg in azadpur sabzi mandi

शिमला की चेरी को दिल्ली में मिले दोगुना दाम, सेब के दामों में भी उछाल आने का दावा

Fri, 14 May 2021 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 May 2021 11:00 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर ने हिमाचल आने वाले दिल्ली के सेब आढ़तियों के कदम रोक दिए हैं। मई में अंतरराष्ट्रीय आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़ती सेब की फसल का आकलन करने के लिए हिमाचल आते थे। इस बार कोरोना की दूसरी लहर ने सेब आढ़तियों, व्यापारियों और बागवानों का संतुलन बिगाड़ दिया है। आढ़ती दावा कर रहे हैं कि 10 जून के बाद ही वे स्थिति साफ करेंगे।

विज्ञापन
Himachal News: cherry price 200 rupee per kg  in azadpur sabzi mandi
चेरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर ने हिमाचल आने वाले दिल्ली के सेब आढ़तियों के कदम रोक दिए हैं। मई में अंतरराष्ट्रीय आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़ती सेब की फसल का आकलन करने के लिए हिमाचल आते थे। इस बार कोरोना की दूसरी लहर ने सेब आढ़तियों, व्यापारियों और बागवानों का संतुलन बिगाड़ दिया है। आढ़ती दावा कर रहे हैं कि 10 जून के बाद ही वे स्थिति साफ करेंगे। 

विज्ञापन


हालांकि, आढ़तियों ने इस बार सेब के दामों में भारी उछाल आने का दावा किया है। गुरुवार को आजादपुर सब्जी मंडी में पहुंची शिमला की चेरी को गत वर्ष के मुकाबले प्रति किलो दोगुना दाम मिले हैं। चेरी के दाम 100 से 200 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


के क्रॉस एन कंपनी के मालिक नरेश ढल ने बताया कि 10 जून के बाद स्थिति देखकर आढ़ती हिमाचल का रुख करेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में इस बार 2019 के मुकाबले 50 फीसदी फसल है। सेब बागवानों में चंद्रमणि, देवीराम, लाभ सिंह, घनश्याम ठाकुर, यशवंत, भीम सिंह, डोले राम, रमेश ठाकुर, अरुण राज, दुर्गा दास और पुष्प राज ने बताया कि आजकल आढ़ती हिमाचल के सेब बगीचों का भ्रमण कर उन्हें एडवांस देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों ने बताया कि कोरोना के दूसरे चरण ने यह व्यवस्था खराब कर दी है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल में इस बार सेब की फसल कम है। उन्होंने बताया कि 2019 के मुकाबले फसल का आधा उत्पादन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed