फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: check posts in himachal for illegal mining in himachal pradesh

आधा दर्जन चेकपोस्ट बनाने के बाद भी पूरी तरह नहीं रुक पाया अवैध खनन

Mon, 24 May 2021 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 May 2021 01:37 PM IST
सार

हर रोज कम से कम एक हजार गाड़ियां रेत और बजरी लेकर जा रही हैं। जिन रास्तों में चेक पोस्ट की सिफारिश की थी, वहां नहीं लगाई गई। 10 से 15 टन तक गाड़ी में खनिज ले जा सकते हैं, लेकिन 50 टन तक खनिज गाड़ियों में ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal News: check posts in himachal for illegal mining in himachal pradesh
अवैध खनन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग विभाग की ओर से स्थापित चेकपोस्टों से भी अवैध खनन पूरी तरह नहीं रुक पाया है। प्रदेश के ऊना और सोलन जिलों में प्राथमिकता पर आधा दर्जन चेकपोस्टें स्थापित की गई हैं। बावजूद इसके खनन माफिया चोर रास्तों से बड़ी मात्रा में खनिज की तस्करी कर रहा है।  

विज्ञापन


चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा से पड़ोसी राज्यों में अवैध तरीके से खनिज का गोरखधंधा सबसे ज्यादा पनप रहा है। खनन माफिया राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का अवैज्ञानिक तरीके से दोहन करता रहा है। साथ ही सरकार के खजाने को हर साल करोड़ों की आर्थिक चपत लगती है। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिन रास्तों से खनिज ले जाने वाली गाड़ियां गुजरती नहीं हैं, वहां ये चेकपोस्टें स्थापित कर रखी हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक प्रदेश के खनिज अवैध रूप से भेजा जा रहा है। हर रोज कम से कम एक हजार गाड़ियां रेत और बजरी लेकर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन रास्तों में चेक पोस्ट की सिफारिश की थी, वहां नहीं लगाई गई। 10 से 15 टन तक गाड़ी में खनिज ले जा सकते हैं, लेकिन 50 टन तक खनिज गाड़ियों में ले जाया जा रहा है। स्वां नदी में खनिज दोहन के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है। प्रशासन चाहे तो कुछ ही घंटों में खनन माफिया पर नकेल कस सकता है और करोड़ों की चोरी भी रुक जाएगी। 


राज्य जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया कहते हैं कि छह चेकपोस्ट स्थापित होने के बाद कई मामले पकड़े गए हैं और उनको जुर्माना भी किया गया है। चेक पोस्ट बनने से खनन माफिया पर दबाव भी बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed