फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Challan issued after a video of driving a Thar in Chandra River of Lahaul and Spiti went viral

Himachal News: फिल्मी अंदाज में नदी में उतारी गाड़ी, वीडियो वायरल, पुलिस ने 3500 का काटा चालान

Tue, 26 Dec 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Dec 2023 03:08 PM IST
सार

लाहौल स्पीति जिले के एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक थार जिला लाहौल-स्पीति में भागा नदी को पार कर रही है। उक्त वाहन का मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चालान काटा गया है।

विज्ञापन
Himachal News: Challan issued after a video of driving a Thar in Chandra River of Lahaul and Spiti went viral
नदी में उतारी गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र लाहौल के तांदी संगम में भागा नदी में एक पर्यटक ने अपनी गाड़ी उतार दी। माइनस तापमान और खून जमा देने वाली ठंड के बीच पर्यटकों की इस तरह की मस्ती ने सबको हैरान कर दिया। एक पर्यटक ने फिल्मी अंदाज में नदी के बीच से ही गाड़ी दौड़ा दी। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामला रविवार शाम का है जब चार से पांच युवक नदी के पार बैठे थे। एक पर्यटक भागा नदी के बीच से वाहन चलाकर नदी को पार कर जाता है। गनीमत रही कि किसी तरह से कोई नुकसान नहीं हुआ। लाहौल स्पीति जिले के एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक थार जिला लाहौल-स्पीति में भागा नदी को पार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त वाहन का मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत 3500 रुपये का चालान काटा गया है। भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध न करे, इसके लिए जिला पुलिस ने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed