फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: cabinet minister jagat singh negi statement on chamba murder case NIA investigation

चंबा हत्याकांड: जगत नेगी बोले- केंद्र में भाजपा की ही सरकार, एनआईए या सीबीआई से करवा लें जांच

Fri, 16 Jun 2023 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Jun 2023 07:22 PM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा की है। वो चाहे तो इस मामले की एनआईए या सीबीआई से जांच करवा सकती है। केंद्रीय एजेंसियां इनके पास हैं। अगर इन्हें आतंक से जुड़ी कोई शंका है तो उसे केंद्र सरकार से अवगत कराना चाहिए।

विज्ञापन
himachal news: cabinet minister jagat singh negi statement on chamba murder case NIA investigation
राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में धर्म की राजनीति करने लग गए हैं। भाजपा नेताओं का इस मामले को हिंदू-मुस्लिम मामला बनाना दुभार्ग्यपूर्ण है। लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर भाजपा इस तरह के षड्यंत्र रच रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार इस घटना की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द चार्जशीट दायर कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में राजस्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा की है। वो चाहे तो इस मामले की एनआईए या सीबीआई से जांच करवा सकती है। केंद्रीय एजेंसियां इनके पास हैं। अगर इन्हें आतंक से जुड़ी कोई शंका है तो उसे केंद्र सरकार से अवगत कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगी ने कहा है कि यह हत्या दुखदायी है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने का प्रयास करना चाहिए। मैं भी बीते दिनों चंबा के दौरे पर था। तब कई लोगों ने मिलकर कहा था कि इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

किसी के मकान को जलाना सही नहीं है। आरोपी पर अवैध कब्जे करने को लेकर लगाए जा रहे आरोप पर मंत्री नेगी ने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, इस बारे में राजस्व विभाग के माध्यम से जिला उपायुक्त से जांच करवाई जाएगी। यह कब्जा शायद आज का नहीं होगा। अब भाजपा इस मामले में नमक मिर्च लगाने का काम कर रही है। कब्जा अगर है तो पहले से ही होगा।

सलूणी की घटना पर राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा : सरकार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि जिला चंबा के सलूणी में हुई हत्या के मामले में कानून अपना कार्य कर रहा है। इसके बावजूद विपक्ष इस घटना पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है। घटना को विपक्ष राजनीतिक रंग देने की कोशिश न करे। पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी से अपना कार्य कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने सलूणी के लोगों और प्रदेश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर जिला प्रशासन उचित कार्रवाई कर रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने जिला चंबा में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों को कानून अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। मुख्य विपक्षी दल भाजपा को पूरे मामले में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। सरकार किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है।

यहां हर वर्ग, जाति और संप्रदाय से जुड़े लोग आपसी भाईचारे के साथ सदियों से रह रहे हैं। विपक्षी दल से भी अपील है कि जन भावनाओं को भड़काने का काम न करे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की इस पूरे मामले में अभी तक की भूमिका गैर जिम्मेदाराना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed