फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Blocked Highway in 48 and 700 roads will be restored in 12 hours

Himachal News: अवरूद्ध हाईवे 48, 700 सड़कें 12 घंटे में करेंगे बहाल, मंत्री ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Wed, 12 Jul 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी (मंडी)/ शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी (मंडी)/ शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jul 2023 07:55 PM IST
सार

प्रदेश में 12 घंटों में करीब 700 सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा करते हुए कही। 

विज्ञापन
Himachal News: Blocked Highway in 48 and 700 roads will be restored in 12 hours
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 12 घंटों में करीब 700 सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा करते हुए कही। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह भी उनके साथ रहीं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण बंद सड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 1100 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। सड़कों को खोलने का काम तेज गति से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ का अतिरिक्त बजट जारी किया है। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को करीब 13 सौ करोड़ के नुकसान का अनुमान है। मंत्री ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे नेशनल हाईवे सुचारू करने को कहा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री और सांसद ने ब्यास सदन और पड्डल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द जाना। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


हर संभव मदद देगी सरकार : प्रतिभा
इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ लोगों को राहत देने में जुटी है। सरकार मजबूती से बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, के अलावा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे अवरूद्ध हाईवे होंगे बहाल : बासित
प्रदेश में बादल फटने व नदियों में बाढ़ के चलते नेशनल हाईवे को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए एनएचएआई ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। हिमाचल के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि प्रदेश में अवरूद्ध पड़े नेशनल हाईवे पर यातायात बहाली के लिए दिन रात-काम चल रहा है। दावा कि अगले 48 घंटे के भीतर सभी हाईवे को खोला दिए जाएंगे। क्षेत्रिय अधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि प्रदेश भर में 146 जेसीबी मशीन 177 टिप्पर, 23 लोडर, 5, 20 हाइड्रा, 11 गर्डर, तीन ब्लास्टिंग मशीन सहित कुल 385 मशीनें सड़कों की बहाली में लगाई गई है।  


कालका-शिमला फोरलेन पर दो लेन को ट्रैफिक के लिए सुचारू कर दिया है। पांच जगहों पर ज्यादा नुकसान होने की वजह से तथा जनता की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक को एक लेन से निकाला जा रहा है। जल्द ही दूसरी लेन पर भी ट्रैफिक बहाल कर दिया जाएगा। ब्यास नदी में भयंकर बाढ़ से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मनाली से रायसेन ब्रिज तक लेफ्ट बैंक से रायसेन ब्रिज से कुल्लू तक राइट बैंक से ट्रैफिक खोला गया है। कुल्लू से पंडोह के बीच क्षतिगस्त सड़क को अगले 48 घंटों में वनवे ट्रैफिक के लिए खोले जाने के प्रयास जारी हैं। उधर, शिमला-बिलासपुर, हमीरपुर-कांगड़ा के बीच में यातायात बहाल है। इसके अलावा घंडल बैली ब्रिज को दो दिन में खोल दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed