फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: bjp panna pramukh in himachal and himachal congress mandal samiti

Himachal Congress: BJP के पन्ना प्रमुखों की काट करेगी कांग्रेस की मंडल समिति

Sat, 04 Jun 2022 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jun 2022 12:09 PM IST
सार

अभी तक बूथ और ब्लॉकों के बीच समन्वय बनाने के लिए पार्टी की व्यवस्था में थोड़ी कमी महसूस की जा रही थी। इसे दूर करने का काम कांग्रेस के मंडल करेंगे। 

विज्ञापन
himachal news: bjp panna pramukh in himachal and himachal congress mandal samiti
प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा (फाइल फोटो)

विस्तार

पन्ना प्रमुखों के जरिये भाजपा के जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने के बाद अब कांग्रेस भी पन्ना प्रमुखों की काट की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस अब मंडल समितियों के जरिये भाजपा के पन्ना प्रमुखों को चुनौती देगी। हाईकमान ने हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले 25 पोलिंग बूथों पर एक मंडल कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


चुनाव में बूथ और ब्लॉक के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए कांग्रेस यह कवायद कर रही है। अभी तक पार्टी में जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर ही कमेटियां बनाई जाती रही हैं।अब 15 जून से पहले कांग्रेस मंडल कमेटियां बनाई जाएंगी। कमेटी में अध्यक्ष सहित पांच सदस्य होंगे।
विज्ञापन


अभी तक बूथ और ब्लॉकों के बीच समन्वय बनाने के लिए पार्टी की व्यवस्था में थोड़ी कमी महसूस की जा रही थी। इसे दूर करने का काम कांग्रेस के मंडल करेंगे। बूथ और मंडल कमेटियां जून के पहले पखवाड़े में बनाई जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 से 25 बूथों पर एक कांग्रेस मंडल कमेटी बनाई जाएगी। चुनाव के दौरान ये कमेटियां ब्लॉक और बूथ कमेटियों से तालमेल बैठकर रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि कांग्रेस मंडल कमेटियों का भाजपा के पन्ना प्रमुखों से कोई मुकाबला नहीं है। यह व्यवस्था ब्लॉक और पोलिंग बूथ कमेटियों में बेहतर समन्वय बनाकर रखेगी। पार्टी निचले स्तर पर अधिक सुदृढ़ होगी।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे सुक्खू 
प्रदेश कांग्रेस पुलिस भर्ती लीक मामला अब राज्यपाल के समक्ष उठाएगी। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू इस मुद्दे पर चार जून को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें 90 दिन के भीतर सीबीआई जांच पूरी करने की मांग की जाएगी।


राज्यपाल के समक्ष नशा तस्करी और माफिया के बढ़ते प्रभाव का मुद्दा भी उठाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पेपर लीक मामले को लेकर सुक्खू और कांग्रेस पार्टी शुरू से सरकार पर हमलावर तेवर दिखाए हैं। हर मंच पर सरकार की विफलता को लेकर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed