{"_id":"600dac568ebc3e324f3c179c","slug":"himachal-news-bjp-chamba-zila-adhyaksh-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी के बाद जिला चंबा भाजपा अध्यक्ष का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के बाद जिला चंबा भाजपा अध्यक्ष का निधन
Sun, 24 Jan 2021 10:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
योगराज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र पांगी से पहली बार किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने वाले योगराज शर्मा का बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया। कुछ समय अचानक बीमार होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया था। योगराज शर्मा पेशे से वकील थे। राजनीति में काफी सक्रिय युवा नेता थे। वह पांगी बीडीसी के चेयरमैन भी रहे हैं।
विज्ञापन
वह भाजपा में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। हाल ही में भाजपा ने उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। योगराज के निधन पर कार्यकारी जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, सदर विधायक पवन नैयर, भटियात विधायक विक्रम जरियाल, एससी एसटी विकास निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह व भरमौर विधायक जिया लाल कपूर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दुख जताया है।
विज्ञापन