फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: BDO JE visited spot Poor Family Living In Damaged House In Sirmour Himachal Pradesh

अमर उजाला असर: पृथ्वी सिंह के घर काथला पहुंचे बीडीओ, जेई और एसईबीपीओ

Tue, 29 Jun 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Jun 2021 05:00 AM IST
सार

खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा ने बताया कि मौके का मुआयना किया है। सप्ताह में केस की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट एडीसी सिरमौर को भेजी है। जिस योजना में जल्द बजट मंजूर होगा, उसी योजना से मकान बनेगा।

विज्ञापन
Himachal News: BDO JE visited spot Poor Family Living In Damaged House In Sirmour Himachal Pradesh
पृथ्वी सिंह का खंडहरनुमा घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरबत भरा जीवन जी रहे पृथ्वी को आखिरकार अधिकारियों के दर्शन हो गए। मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी ने तुरंत अधीनस्थों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर पृथ्वी सिंह के आवास को लेकर प्राकलन (केस) तैयार किया जाए। जल्द किस योजना के तहत पृथ्वी को मकान के लिए पैसा मिलेगा, इसको लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया है। पृथ्वी सिंह के मकान की हालत के साथ अन्य सुविधाओं को लेकर भी रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त को भेजी है।

विज्ञापन


अमर उजाला में सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन सहित महकमा हरकत में आया। सोमवार को ही खंड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा कनिष्ठ अभियंता व एसईबीपीओ को साथ लेकर धारटीधार क्षेत्र की पंजाहल पंचायत के काथला गांव पहुंचे। यहां बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले पृथ्वी सिंह के वास्तविक हालत से रूबरू हुए। बीडीओ अनूप शर्मा ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों को पृथ्वी सिंह के मामले रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार कर सौंपने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Himachal News: BDO JE visited spot Poor Family Living In Damaged House In Sirmour Himachal Pradesh

उन्होंने मौके पर भूमि सुधार के लिए एक लाख रुपये की राशि मंजूर की। इसमें डंगे आदि लगाने के कार्य के साथ खेत का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने जुलाई के पहले सप्ताह में ही भूमि सुधार संबंधी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। काथला गांव के पृथ्वी सिंह पत्नी और एक बेटे के साथ खंडहरनूमा घर में रहने के मजबूर हैं। दशकों से उनकी यही हालत है। हालांकि, उनके घर को आवास योजना में डाला गया है, लेकिन अब तक स्वीकृति न मिलने से उन्हें टीननुमा शेड में रहना पड़ रहा है।

इसकी टूटी-फूटी चारदीवारी तो है, लेकिन छत नहीं। खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा ने बताया कि मौके का मुआयना किया है। सप्ताह में केस की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट एडीसी सिरमौर को भेजी है। जिस योजना में जल्द बजट मंजूर होगा, उसी योजना से मकान बनेगा। भूमि सुधार के लिए एक लाख की राशि मंजूर की गई है। खेतों का सुधार किया जाएगा और डंगे आदि लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed