{"_id":"60f41f6e8ebc3e6d823bba65","slug":"himachal-news-baijnath-shiv-mandir-open-at-4-am-in-morning-sawan-ka-pehla-somvar-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार: सुबह चार बजे खुलेंगे शिव मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार: सुबह चार बजे खुलेंगे शिव मंदिर के कपाट
Sun, 18 Jul 2021 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:03 PM IST
सार
पुजारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को मंदिर के गर्भ गृह में जाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर में प्रवेश और बाहर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे।
विज्ञापन
बैजनाथ शिव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन माह के पहले सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह चार बजे खुलेंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार श्रद्धालु भोले शंकर के दर्शन बाहर से ही कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बाहर पुरातत्व विभाग के उद्यान में सामाजिक दूरी के अनुरूप लाइन लगाई जाएगी। सोशल डिस्टेंस की पालना के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
पुजारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को मंदिर के गर्भ गृह में जाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर में प्रवेश और बाहर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे और श्रद्धालु मंदिर की परिक्रमा भी नहीं कर सकेंगे। इस मर्तबा मेलों और भंडारों के आयोजन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।
विज्ञापन
हर वर्ष मंदिर के समीप पार्किंग में मेले का आयोजन होता था और प्रत्येक सोमवार को धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भंडारों का आयोजन होता था, लेकिन इस बार महामारी के चलते ऐसा नहीं होगा। शिव मंदिर के नीचे स्थित खीर गंगा घाट पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त मंदिर अधिकारी और न्यास के सदस्य विभिन्न प्रबंधों के लिए मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे। कोरोना के चलते श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने की उम्मीद कम ही की जा रही है।
मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि श्रद्धालु कोविड नियमों की पालना करते हुए ही दर्शन कर सकेंगे। सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।