{"_id":"60cf2a004781b6194d1d1697","slug":"himachal-news-assistant-professor-dr-chaman-appointed-as-flying-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक प्रोफेसर डॉ. चमन बने फ्लाइंग आफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक प्रोफेसर डॉ. चमन बने फ्लाइंग आफिसर
Sun, 20 Jun 2021 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:14 PM IST
सार
एयरफोर्स स्टेशन तांबाराम चेन्नई (तमिलनाडु) में पासिंग आउट परेड समारोह में ग्राउंड इंस्ट्रक्टर स्कूल के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एमके रमेश ने डॉ. चमन के कंधों पर वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर के रैंक लगाए और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
डॉ. चमन लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. चमन लाल भारतीय थल सेना एवं वायु सेना के सैन्य प्रशिक्षण के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। अब डॉ. चमन एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू में बतौर प्रशिक्षित एएनओ अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन तांबाराम चेन्नई (तमिलनाडु) में पासिंग आउट परेड समारोह में ग्राउंड इंस्ट्रक्टर स्कूल के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एमके रमेश ने डॉ. चमन के कंधों पर वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर के रैंक लगाए और प्रमाणपत्र प्रदान किया। समारोह में डॉ. चमन एकमात्र हिमाचली थे। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि डॉ. चमन का फ्लाइंग ऑफिसर बनना महाविद्यालय एवं प्रदेश के लिए गौरव की बाता है।
विज्ञापन