{"_id":"5f300480d165a66e9c395634","slug":"himachal-news-appointments-of-chairman-in-board-and-corporations","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्डों-निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को एक अनार सौ बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्डों-निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को एक अनार सौ बीमार
Mon, 10 Aug 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्डों-निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने को एक अनार सौ बीमार की स्थिति पैदा हो गई है। मंत्रियों की नियुक्ति के बाद अब तैनाती की तैयारी है, मगर यह बड़े स्तर पर नहीं हो पाएगी। भाजपा के कई नेता इसके लिए कतार में लगे हुए हैं। इसमें कई विधायक, पूर्व विधायक और अन्य नेता शुमार भी हैं।
विज्ञापन
राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो खुद के लिए मलाई वाले पद चाह रहे हैं। पूर्व वीरभद्र सरकार में बड़ी संख्या में बोर्डों-निगमों में नियुक्तियां की गई थीं, पर जयराम सरकार ने उस स्तर पर यह नियुक्तियां नहीं कीं। ऐसे में कई बोर्डों-निगमों में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के पद अभी तक रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें से कितने पदों पर नियुक्ति होती है, यह तो सीएम जयराम ठाकुर की अगली रणनीति ही तय करेगी। पर इस बीच एक अनार सौ बीमार के हालात पैदा हो गए हैं। कई भाजपा नेता अपनी नियुक्ति के लिए लॉबिंग में जुट गए हैं। ये दिल्ली तक गोटियां फिट कर रहे हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी निकटता बना रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आला अधिकारी ने इस संभावना से इंकार नहीं किया कि बोर्डों-निगमों में चुनिंदा नियुक्तियों पर सरकार जल्दी फैसला ले सकती है।
विज्ञापन