{"_id":"6020f9588ebc3ed28171598f","slug":"himachal-news-apple-root-stock-plants-prices-hike-115-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में सेब की रूट स्टॉक पौध 115 रुपये महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में सेब की रूट स्टॉक पौध 115 रुपये महंगी
Mon, 08 Feb 2021 02:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरिकृष्ण शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
हरिकृष्ण शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
सेब के पौधे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बागवानों को सेब पौधों के दाम बढ़ाकर जोर का झटका दिया है। बीते साल रूट स्टॉक के जो सेब पौधे विभाग ने 240 रुपये में बेचे थे, इस साल वही पौधे 355 रुपये में बेचे जा रहे हैं। इनके दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते बागवानों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
बागवानों का कहना है कि एक ओर सरकार बागवानी क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट जमीन पर उतार रही है, दूसरी ओर सेब पौधों के दाम में भारी-भरकम बढ़ोतरी कर बागवानों की जेब पर बोझ डाला है।
विज्ञापन
आनी वैली ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वीरेंद्र परमार, संतोष ठाकुर, दिनेश सिंघा, आशित सिंघा और महेंद्र वर्मा आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रूट स्टॉक के पौधों के दाम में रिकॉर्ड 115 रुपये बढ़ा दिए हैं। अखरोट का पौधा भी पिछली साल 775 रुपये में दिया था। इसके दाम भी बढ़ाकर इस बार 1500 रुपये कर दिए हैं। बागवानों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि सेब पौधों के बढ़े हुए दामों को वापस लिया जाए और बागवानों के हितों का ध्यान रखते हुए सकारात्मक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए बेहतर पौध किस्में बागवानों को बची जा रही हैं। पूरे प्रदेश में यह पौध हर केंद्रों में ग्रुपों के माध्यम से विक्रय की जाती है। आनी में रूट स्टॉक के करीब आठ हजार पौधे बांटे जाएंगे। उधर, उद्यान विभाग आनी के विशेषज्ञ केएल कटोच ने कहा कि आनी में रूट स्टॉक के प्लांट आ रहे हैं। पौधों के दाम सरकार की ओर से तय किए जाते हैं।