{"_id":"6147286a8ebc3ed52b6bf9d5","slug":"himachal-news-apple-growers-duped-by-traders-agents-cid-summons","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस जारी: सीआईडी ने तलब किए बागवानों का पैसा हड़पने वाले आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस जारी: सीआईडी ने तलब किए बागवानों का पैसा हड़पने वाले आढ़ती
Mon, 20 Sep 2021 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:50 AM IST
सार
इन आढ़तियों को पैसा लौटाने के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद अगर उन्होंने पैसा न चुकाया तो सीआईडी एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
जांच- सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागवानों से ठगी मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने सात आढ़तियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार इन आढ़तियों पर बिना पैसा चुकाए बागवानों का लाखों रुपये का सेब लेकर गायब होने का आरोप है। बागवानों की शिकायत पर जांच टीम ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
इन आढ़तियों को पैसा लौटाने के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद अगर उन्होंने पैसा न चुकाया तो सीआईडी एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। सूत्रों के अनुसार अगले हफ्ते में अलग अलग दिनों में इन आरोपियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
बता दें, बागवानों से ठगी की शिकायतों की जांच के लिए सीआईडी ने एक एसआईटी गठित की है। इस एसआईटी ने अब तक करीब अस्सी से ज्यादा मामलों में दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही सेब बागवानों को करीब बीस करोड़ से ज्यादा की रकम लौटाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन