फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: Additional Chief Secretary Finance issued instructions regarding vacant posts in departments

Himachal: सरप्लस पूल से भरे जाएंगे विभिन्न विभागों के खाली पद, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने जारी किए निर्देश

Mon, 08 May 2023 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 May 2023 12:25 PM IST
सार

संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव जो रिक्त पदों को भरने के इच्छुक हैं, वे वित्त विभाग को एक प्रस्ताव भेजेंगे, जिसमें सरप्लस पूल से ऐसे पदों को भरने की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal news: Additional Chief Secretary Finance issued instructions regarding vacant posts in departments
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के सरकारी विभागों के खाली पड़े पदों को दूसरे विभागों के सरप्लस पूल से भरा जाएगा। इसके लिए प्रदेश मंत्रिमंडल से मंजूरी ली जाएगी। ऐसे पदों को वित्त विभाग के ध्यान में लाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव जो रिक्त पदों को भरने के इच्छुक हैं, वे वित्त विभाग को एक प्रस्ताव भेजेंगे, जिसमें सरप्लस पूल से ऐसे पदों को भरने की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में पदों को भरा जा सकता है, अगर सरप्लस पूल में कर्मचारी उपलब्ध हैं। वित्त विभाग इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को मंजूर करेगा। जहां तक सरप्लस पूल में डेटाबेस की बात है तो यह वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस संबंध के प्रशासनिक विभाग खुद को संतुष्ट करेगा कि सरप्लस पूल से प्रस्तावित ऐसी नियुक्तियों की उपयुक्तता है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी लेनी होगी। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि वित्त विभाग जब एक बार ऐसे प्रस्तावों को मंजूर कर लेगा तो ऐसे कर्मचारी दोबारा पैतृक विभाग में नहीं आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed