फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 53 shaadi muhurat in between april 2021 to august 2021 during corona crisis

अगस्त तक शादियों के 53 मुहूर्त, अब आया संभलने का दौर

Tue, 20 Apr 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 24 अप्रैल से लेकर अगस्त महीने के अंत तक शादियों और मुंडन संस्कार के 53 मुहूर्त हैं। ऐसे में लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने शादी समारोहों और मुंडन संस्कार आदि कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कम ही संख्या में मेहमान बुलाने पड़ेंगे। पिछले साल भी कोरोना की पहली लहर में शादी समारोहों के कारण कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में दूसरी लहर में एहतियात ही कोरोना से बचा सकती है।

विज्ञापन
Himachal News: 53 shaadi muhurat in between april 2021 to august 2021 during corona crisis
विवाह मुहूर्त - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 24 अप्रैल से लेकर अगस्त महीने के अंत तक शादियों और मुंडन संस्कार के 53 मुहूर्त हैं। ऐसे में लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए खुद भी जागरूक होना पड़ेगा। हालांकि, सरकार ने शादी समारोहों और मुंडन संस्कार आदि कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कम ही संख्या में मेहमान बुलाने पड़ेंगे। पिछले साल भी कोरोना की पहली लहर में शादी समारोहों के कारण कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में दूसरी लहर में एहतियात ही कोरोना से बचा सकती है।

विज्ञापन

अप्रैल में 24 से 30 तारीख तक शादी के पांच मुहूर्त हैं। इसमें 24,25,26,27 और 30 अप्रैल को मुहूर्त है। मई में 31 में से 12 दिन शादियां होंगी। इसमें 2,4,7,8,21,22,23,24,25,26,30,31 मई को शादियों के मुहूर्त हैं। जून में भी शादियों के 12 मुहूर्त हैं। इसमें 4,5,6,11,19,20,21,24,26,27,28,30 जून को शादियां होंगी। जुलाई में 17 मुहूर्त हैं, जिनमें 1,2,3,4,6 ,17,18,21, 22,23, 24,25, 26,28, 29, 30 और 31 को शादियां होंगी। अगस्त में सात मुहूर्त हैं। इनमें 2,3,4,11,12,13,14 को शादियां होंगी। 
विज्ञापन

बिलासपुर दुर्गा माता मंदिर के पुजारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अप्रैल, मई और जून में मुंडन संस्कार के 17 मुहूर्त हैं। अप्रैल में 25, 26, 27, मई में 4, 5, 8,15,16,22, 23, 24 और जून में 2,5,6, 13,20,21 को मुंडन संस्कार का मुहूर्त है। इस उत्तरायण के बाद मुंडन संस्कार नहीं करवाए जाते हैं, लेकिन शादियों के मुहूर्त जारी रहेंगे।  एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर ने कहा कि विवाह शादियों में डीजे को अनुमति नहीं दी जा रही है। शादियों में कैटरिंग का कार्य करने वालों का कोरोना टेस्ट जरूरी है। शादियों में एसओपी का पालन करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed