{"_id":"61923763b8d65a177c225783","slug":"himachal-news-24th-jan-manch-on-21-november-schedule-in-ten-districts-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"24वां जनमंच: महेंद्र सिंह धर्मपुर में, गोविंद ठाकुर मनाली में सुनेंगे लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24वां जनमंच: महेंद्र सिंह धर्मपुर में, गोविंद ठाकुर मनाली में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
Mon, 15 Nov 2021 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:59 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली में, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर गगरेट में और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर रोहड़ू में जनमंच की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
जनमंच अधिसूचना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार का 24वां जनमंच 21 नवंबर को होगा। सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग ने जन समस्याएं सुनने के लिए मंत्रियों की जिलावार ड्यूटियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह धर्मपुर में जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जिला हमीरपुर के बड़सर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी चंबा के भटियात में होने वाले जनमंच की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली में, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर गगरेट में और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर रोहड़ू में जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी रेणुका जी में, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग झंडुता में और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सेजल कसौली में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।किन्नौर और लाहौल-स्पीति में इस बार जनमंच कार्यक्रम नहीं होगा।
विज्ञापन