{"_id":"649048be4c84c8da3f0c9b95","slug":"himachal-news-21-persons-rescued-from-kareri-lake-by-sdrf-team-kangra-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: करेरी से दिल्ली-पंजाब के पर्यटकों समेत 21 लोग किए रेस्क्यू, नाले का जलस्तर बढ़ने से फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: करेरी से दिल्ली-पंजाब के पर्यटकों समेत 21 लोग किए रेस्क्यू, नाले का जलस्तर बढ़ने से फंसे
Mon, 19 Jun 2023 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:54 PM IST
सार
करेरी के रास्ते में एक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते पर्यटकों सहित स्थानीय लोग नाले को पार नहीं कर पाए और नाले के दूसरी ओर फंस गए। इस दौरान किसी तरह इनके फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन
रेस्क्यू में जुटी टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसडीआरएफ की टीम ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन स्थल करेरी से दिल्ली-पंजाब के पर्यटकों सहित 21 लोगों को रेस्क्यू किया। यह रेस्क्यू अभियान रविवार रात ढाई बजे तक चला। करेरी लेक रास्ते में आते नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण पर्यटक और स्थानीय लोग नाले के दूसरी ओर फंस गए थे। इनमें 12 पुरुष, आठ महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को छुट्टी होने के कारण दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, जयपुर, गाजियावाद, जालंधर और हमीरपुर के करीब 21 लोग करेरी लेक के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
वापसी के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके चलते करेरी के रास्ते में एक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते पर्यटकों सहित स्थानीय लोग नाले को पार नहीं कर पाए और नाले के दूसरी ओर फंस गए। इस दौरान किसी तरह इनके फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। इस पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम काे फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम कई किलोमीटर का पैदल सफर कर फंसे हुए लोगों के पास पहुंची, जहां से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। इन लोगों को रेस्क्यू करने में टीम को तीन से चार घंटे का समय लग गया। धर्मशाला मुख्यालय से करेरी की दूरी करीब 35 किमी है। वहीं पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि करेरी में स्थानीय लोगों सहित फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
इन्हें किया गया रेस्क्यू
करेरी लेक के रास्ते में फंसे मधु (23) निवासी करेरी, रितु देवी (30) निवासी करेरी, नंदिनी (10) पुत्री राजकुमार, राधा (35) निवासी कुठारना, पिंकी (40), तृप्ता (45) निवासी कुठारना, अदिति (22) निवासी लखनऊ, सौरभ दास (24) जयपुर, नेहा (35) व नकुल गुप्ता (37) निवासी दिल्ली, विकास राणा (27) निवासी जयपुर, इशा (24) निवासी गाजियाबाद, सागर (26), सूरज (27), सचिन (27) निवासी जालंधर, लक्की (27) निवासी जालंधर, सौरभ (21) निवासी भोटा हमीरपुर, अनुराग (20), अखिलेश (22), गौरव (21), नीरज (25) हमीरपुर को रेस्क्यू किया है।