{"_id":"644671991a45bd17cb00c7d9","slug":"himachal-news-186-govt-high-and-senior-secondary-schools-will-not-be-closed-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बंद होने से बच जाएंगे जयराम सरकार में खुले 186 उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बंद होने से बच जाएंगे जयराम सरकार में खुले 186 उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल
Tue, 25 Apr 2023 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:02 AM IST
सार
चुनावी वर्ष में अप्रैल से सितंबर 2022 तक हिमाचल प्रदेश में 229 सरकारी स्कूल स्तरोन्नत या नए खोले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के समय अप्रैल 2022 के बाद स्तरोन्नत और नए खुले 229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 186 स्कूल बंद होने से बच जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ गए हैं। स्थानीय स्कूलों को डिनोटिफाई होने से बचाने के लिए अभिभावक खुद आगे आए हैं। साथ लगते स्कूलों में पढ़ रहे अपने बच्चों को अभिभावकों ने नए स्कूलों में शिफ्ट करवा दिया है।
विज्ञापन
110 उच्च और 76 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इस वर्ष विद्यार्थियों को पंजीकरण बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। उधर, 43 स्कूलों का बंद होना लगभग तय हो गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले कम हुए हैं। शिक्षा विभाग ने दाखिलों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। अब मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत चर्चा होगी। चुनावी वर्ष में अप्रैल से सितंबर 2022 तक हिमाचल प्रदेश में 229 सरकारी स्कूल स्तरोन्नत या नए खोले गए थे। पूर्व सरकार के समय एक अप्रैल 2022 के बाद नए खुले या स्तरोन्नत हुए करीब 650 कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को कांग्रेस सरकार अभी तक बंद कर चुकी है।
विज्ञापन
स्कूलों को बंद करने से पूर्व सुक्खू सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान यहां होने वाले दाखिलों को देखने का फैसला लिया था। 20 विद्यार्थियों के उच्च और 25 बच्चों के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दाखिले होने पर ही सरकार ने इन स्कूलों को चालू रखने का फैसला लिया था। 21 उच्च और 22 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल इस शर्त पर खरा नहीं उतर पाए हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले निर्धारित संख्या से कम हुए हैं। 228 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को सरकार बीते दिनों डिनोटिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
सात स्कूलों में शून्य, पांच में दस विद्यार्थियों से कम दाखिले
प्रदेश में बंद होने वाले संभावित 43 स्कूलों में से सात उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इस वर्ष एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया। पांच स्कूलों में दस से कम विद्यार्थियों के दाखिले हुए। 31 स्कूलों में 25 विद्यार्थियों से कम दाखिले हुए।