फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: 110 passengers rescue from baralacha pass

Lahaul Spiti: बारालाचा से रेस्क्यू कर केलांग पहुंचाए 110 लोग, तबीयत बिगड़ने से केरल के पर्यटक की मौत

Fri, 19 May 2023 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/केलांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 May 2023 08:30 PM IST
सार

लेह से मनाली की तरफ आ रहे करीब 34 वाहन बारालाचा दर्रा में फंस गए थे। लोगों को रेस्क्यू करने में 15 घंटे का समय लगा।

विज्ञापन
himachal news: 110 passengers rescue from baralacha pass
रेस्क्यू किए लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

खराब मौसम और बारालाचा में एक ट्रक खराब होने से वीरवार रात को लेह से मनाली की ओर आ रहे 34 वाहनों में सवार 110 लोग फंस गए। 15 घंट चले रेस्क्यू अभियान के बाद इन्हें निकाला गया। इनमें 48 महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल थे। पुलिस और सीमा सड़क संगठन ने मिलकर यह अभियान चलाया। उधर, तबीयत बिगड़ने से बारालाचा में फंसे एक पर्यटक की मौत हो गई है। अन्य लोगों को सुरक्षित केलांग पहुंचाया। दर्रा में बर्फ जमने से फंसे इन वाहनों में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसे पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया।

विज्ञापन


यहां चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बुजुर्ग सैलानी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उसकी पहचान दिवाकरण (68) पुत्र केके गोविंदन नायर नंदनम टीसी 43/1537(3) नया 61/1723 जीएनआरए-21, तिरुवनंतपुरम, वल्लक्कदावू, केरल के रूप में हुई है। वहीं, बारालाचा में 34 वाहन फंसे होने की सूचना सबसे पहले बीआरओ के 70 आरसीसी के मेजर रवि शंकर को मिली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति को सूचित किया।
विज्ञापन


मेजर रवि शंकर टीम के साथ बारालाचा के लिए निकले और एसपी के निर्देश पर दारचा चौकी की टीम भी माइनस तापमान के बीच मौके पर पहुंचा। लोगों को रेस्क्यू करने में 15 घंटे का समय लगा। इस दौरान प्रतिकूल मौसम और खतरनाक इलाके में महत्वपूर्ण चुनौतियों के बीच 34 वाहनों और 110 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। रेस्क्यू दल ने सबसे पहले 60 लोगों को बारालाचा से जिंगजिंगबार तक सुरक्षित पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को 50 लोगों को सुरक्षित बारालाचा से जिंगजिंगबार लाया गया। यहां से सभी लोग केलांग पहुंचे और अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि बीआरओ और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से बारालाचा में फंसे लोगों को चलाया बचाव अभियान सफलता पूर्वक पूरा किया गया है। एसपी ने कहा कि पर्यटक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लगेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed