फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal needs 20 lakh tonnes of cement every year, Ultratech's supply will reach from today

Cement Plants Issue: हिमाचल को हर साल 20 लाख टन सीमेंट की जरूरत, आज से पहुंचेगी अल्ट्राटेक की सप्लाई

Mon, 19 Dec 2022 11:55 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Dec 2022 11:55 AM IST
सार

खाद्य आपूर्ति निगम नोडल एजेंसी है। ऐसे में शिमला और आसपास के क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों के लिए अंबुजा सीमेंट 359.50 रुपये, जबकि ग्रामीण विकास विभाग को 352 रुपये प्रति बैग उपलब्ध करवाया जाता है।

विज्ञापन
Himachal needs 20 lakh tonnes of cement every year, Ultratech's supply will reach from today
सीमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को हर साल 20 लाख टन सीमेंट की जरूरत है। विकास कार्यों के लिए हर साल छह लाख टन, जबकि घरों के निर्माण के लिए 14 लाख टन की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार ने अल्ट्राटेक कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। सोमवार को गोदामों में सीमेंट की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो जाएगी।  खाद्य आपूर्ति निगम नोडल एजेंसी है। ऐसे में शिमला और आसपास के क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों के लिए अंबुजा सीमेंट 359.50 रुपये, जबकि ग्रामीण विकास विभाग को 352 रुपये प्रति बैग उपलब्ध करवाया जाता है। दूसरी ओर, भाड़े के हिसाब से सीमेंट का रेट तय होता है। अल्ट्राटेक कंपनी बागा से सीमेंट की सप्लाई करेगी। ऐसे में सरकारी रेट बढ़ सकता है। हालांकि, प्रदेश सरकार लोगों पर सीमेंट के रेट का अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहती है।  उद्योग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अल्ट्राटेक कंपनी हर साल 25 लाख टन सीमेंट तैयार करती है।

विज्ञापन


ऐसे में 20 लाख टन सीमेंट हिमाचल प्रदेश के लिए सप्लाई होगा। इससे साफ है कि अल्ट्राटेक कंपनी बाहरी राज्यों के लिए पहले की अपेक्षा कम सीमेंट की सप्लाई करेगी। हिमाचल में ट्रक ऑपरेटरों के भाड़े को लेकर विवाद चल रहा है। कंपनी पहाड़ी क्षेत्रों के लिए ट्रक ऑपरेटर का भाड़ा प्रति किलोमीटर, प्रति टन 10.58 रुपये से कम कर 6 रुपये करना चाह रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में छह रुपये के बजाय तीन रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन करना चाह रही है। इसको लेकर ट्रक  ऑपरेटर यूनियन भड़की हुई है। जिला बिलासपुर और सोलन के उपायुक्तों के मध्यस्थता करने के बावजूद गतिरोध खत्म नहीं हो रहा है। सोमवार को फिर ट्रक ऑपरेटर यूनियन और कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक होनी है। मामला शांत न होने से प्रदेश सरकार ने अल्ट्राटेक कंपनी को सरकारी कार्यों के लिए सीमेंट सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। इधर, खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक केसी चमन ने कहा कि सीमेंट के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed