फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Most parents not in favor of opening school in August and September

हिमाचल: अगस्त और सितंबर में भी स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं ज्यादातर अभिभावक

Wed, 22 Jul 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Most parents not in favor of opening school in August and September
(विद्यार्थी)सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ज्यादातर अभिभावक अगस्त और सितंबर में भी स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं। केंद्र सरकार को दिए अधिकांश सुझावों में अभिभावक बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। कई अभिभावकों ने तो स्पष्ट लिखा है कि अगर स्कूलों को सरकार खोल भी देती है तो भी वे अपने बच्चों को हालात पूरी तरह से सामान्य होने तक स्कूलों में नहीं भेजेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय के माध्यम से केंद्र सरकार ने अभिभावकों से स्कूल खोलने के लिए सुझाव मांगे हैं। मंगलवार शाम चार बजे तक निदेशालय के पास आई ई-मेल में चंद अभिभावकों ने ही सितंबर से स्कूल खोलने की पैरवी की है। साथ ही अगस्त में स्कूल खोलने के लिए इंकार किया है।

विज्ञापन


देश और प्रदेशों में शिक्षण संस्थान खोलने से पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अभिभावकों से राय लेने की पहल की है। इसी कड़ी में हिमाचल में भी शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों को ई-मेल के माध्यम से अपने सुझाव देने को कहा था। मंगलवार शाम तक आई ई-मेल में अधिकांश अभिभावकों ने अभी स्कूलों को खोलने का खतरा नहीं लेने का सुझाव दिया है। सोलन, सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, ऊना जैसे जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए अभिभावकों ने सितंबर अंत तक स्कूल बंद रखने की वकालत की है। निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि अभिभावकों का मत है कि अक्तूबर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्कूल खोलने पर विचार किया जाए।
विज्ञापन


आगामी दो माह भी शिक्षण संस्थान बंद ही रहने चाहिए। कुछ अभिभावकों ने अगस्त में स्कूल बंद रखने और सितंबर में इसको लेकर विचार करने का सुझाव दिया है। अधिकांश अभिभावकों ने ऑनलाइन पढ़ाई को और अधिक मजबूत करने पर भी बल दिया है। सुझाव दिया है कि ऑनलाइन पढ़ाई का टेस्ट भी लेने की व्यवस्था करनी चाहिए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अभिभावकों से प्राप्त हुए सुझावों की रिपोर्ट बनाकर जल्द सरकार को भेजी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड कक्षाओं को अक्तूबर से शुरू करने का सुझाव
 अभिभावकों ने पहली से आठवीं कक्षा वाले स्कूलों में एहतियात बरतने में दिक्कतें आने का हवाला देते हुए नवीं से जमा दो कक्षा के स्कूलों को अक्तूबर से खोलने की बात कही है। अभिभावकों का कहना है कि बड़े बच्चों को सोशल डिस्टेंसिग की समझ है। लेकिन छोटे बच्चों को यह बताना मुश्किल है। कुछ अभिभावकों ने सिर्फ दसवीं और जमा दो की बोर्ड कक्षाओं को ही अक्तूबर से स्कूलों में बुलाने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed