{"_id":"63d9306be5e4c44da75d4e59","slug":"himachal-may-adopt-haryana-s-sports-policy-meeting-with-ministers-and-officials-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports Policy HP: हरियाणा की खेल नीति को अपना सकता है हिमाचल, मंत्री अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports Policy HP: हरियाणा की खेल नीति को अपना सकता है हिमाचल, मंत्री अधिकारियों के साथ की बैठक
Wed, 01 Feb 2023 11:28 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:28 AM IST
सार
प्रदेश में बड़े खिलाड़ियों को तैयार करने की संभावनाएं तलाशने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए हरियाणा की खेल नीति को अपनाया जा सकता है। हरियाणा की खेल नीति का मंथन करने के बाद प्रदेश में नई नीति का मसौदा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बड़े खिलाड़ियों को तैयार करने की संभावनाएं तलाशने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए हरियाणा की खेल नीति को अपनाया जा सकता है। हरियाणा की खेल नीति का मंथन करने के बाद प्रदेश में नई नीति का मसौदा तैयार किया जाएगा। मंगलवार को राज्य सचिवालय में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और पर्वतारोही संस्थान मनाली के कामकाज की समीक्षा करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पर मंथन किया जाएगा। हरियाणा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दे रहा है। हरियाणा देश में सबसे अधिक मेडल जीतने वाला राज्य है। हिमाचल भी हरियाणा के मॉडल पर आगे बढ़कर खेलों को प्रोत्साहन देगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की प्राइज मनी, डाइट मनी और नौकरी सहित अन्य पहलुओं पर मंथन करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। हिमाचल में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को किस प्रकार से प्रोत्साहित किया जा सकता है। इस पर विचार किया जाएगा। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में ग्रामीण ओलंपियाड शुरू करने का फैसला लेते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक खेलों का दायरा बढ़ाया जाएगा। ब्लॉक और उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। खिलाड़ियों को हर बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने खेलो इंडिया का प्रचार करने के लिए भी कहा। युवा मंत्री ने साहसिक खेलों को पर्यटन विभाग के साथ जोड़ने के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चांशल घाटी में साहसिक खेलों को शुरू किया जाएगा। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को साल 2023-24 का खेल कैलेंडर बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन