फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Masjid Vivad: Devbhoomi Sangharsh Samiti protest update today, Mahamandleshwar and Naga sadhu parikra

Masjid Vivad: कथित अवैध मस्जिदों के खिलाफ देवभूमि संघर्ष समिति ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, साैंपे ज्ञापन

Sat, 28 Sep 2024 06:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 06:04 PM IST
सार

कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि संघर्ष समिति शिमला सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Himachal Masjid Vivad: Devbhoomi Sangharsh Samiti protest update today, Mahamandleshwar and Naga sadhu parikra
शिमला में देवभूमि संघर्ष समिति का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बन रहीं कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर शनिवार को देवभूमि संघर्ष समिति शिमला सीटीओ चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेशभर में 18 जगहों पर प्रदर्शन किया गया।  समिति ने चेताया कि अगर 5 अक्तूबर को हिंदू समाज के हित फैसला नहीं आया तो प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सबसे पहले शुक्रवार सुबह 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर देवभूमि संघर्ष समिति की अपील पर लोग एकत्रित हुए। यहां करीब डेढ़ घंटे तक यहां प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद लोअर बाजार होते हुए विरोध रैली निकाली गई। इसके बाद उपायुक्त शिमला को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हिंदू संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि हिंदू समाज प्रदेश में 97 फीसदी की आबादी का होने के बावजूद सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही है। संजौली में आम लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में आ रहे मुस्लिम समुदाय के लोग यहां के व्यावसाय और जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।

विज्ञापन




इसको देखते हुए लोगों को इनका आर्थिक रूप से बहिष्कार करना होगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रशासन कहता रहा कि मस्जिद की अवैध रूप से बनीं मंजिलों को सील कर दिया गया है और यहां पर किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद एआईएमआईएम के नेता शोएब जमई यहां पहुंचते हैं और वीडियो बनाकर जारी भी कर देते हैं। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने शोएब जमई पर एफआईआर करने की मांग भी उठाई। समिति के अध्यक्ष भरत भूषण ने कहा कि मंडी में भी मुस्लिमों ने अवैध निर्माण को खुद गिराने की बात कही थी लेकिन अब हाईकोर्ट में अपील की गई है। दूसरा पक्ष इस तरह से बातों को घुमाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम के नेता शोएब जमई ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। समिति ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दी थी लेकिन आज तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शोएब जमई के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आज शिमला सहित प्रदेशभर में 18 जगहों पर एक साथ प्रदर्शन का रहे है।
विज्ञापन



मंडी में फिर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, गली-गली जाकर फैलाई जागरुकता
मंडी जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के बाद उपजे हालात के बीच शनिवार को हिंदू संगठनों के लोगों ने देवभूमि संघर्ष समिति के मार्गदर्शन में शहर और गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान शहर की गलियों में जाकर जागरुकता फैलाई। जागो हिंदू जागो, मकान मालिकों शर्म करो आदि के नारे लगाए और मकान मालिकों से किराये पर दी दुकानें और घर खाली करवाने की विनती की। इस दौरान विशेष समुदाय के लोगाें ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पहले हिंदू संगठनों के लोग सेरी मंच के पास इकट्ठा हुए और लव जिहाद, व्यापार जिहाद, जागो हिंदू जागो आदि के नारे लगाए। करीब साढ़े 11:30 देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी महंत पहुंचे, जिनका हिंदू संगठनों के लोगों ने पुष्प और जय श्रीराम के नारे लगाकर स्वागत किया। पांच महंत मंडी जिला के थे जबकि मुख्य महंत श्रीश्री 1008 महंत राजेंद्र गिरी महाराज बिलासपुर से पहुंचे थे। सबसे पहले जोगिंद्रनगर के लदरूही के महंत अविचल दास महाराज ने हिंदू संगठनों के सदस्यों में जोश भरा और सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे।
 

कुनिहार में क्षेत्रीय हिंदू संगठन ने किया हनुमान चालीसा का  पाठ
कुनिहार में क्षेत्रीय हिंदु संगठन की ओर से प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर प्रदर्शन किया। इस दाैरान संगठन ने प्रदेश सरकार समेत प्रशासन से प्रवासियों के पंजीकरण की मांग की इसके तहत कुनिहार का पूरा बाजार भी बंद रखा गया। संगठन ने कुनिहार के नायब तहसीलदार कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक मांग पत्र भी भेजा है।

देव संघर्ष समिति हमीरपुर ने भी निकाली रैली
 देव संघर्ष समिति हमीरपुर नाम शनिवार को वाटर चौक से लेकर गांधी चौक तक रैली का आयोजन किया। इस दाैरान सदस्यों ने वक्फ बोर्ड को भंग करने की मांग की। देव संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुजीत कुमार ने कहा कि वक्फ बोर्ड को भंग किया जाना चाहिए तथा अवैध रूप से हो रहे निर्माण को भी बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed